{"_id":"609582ae8ebc3ed20242d3b3","slug":"two-alcohol-salesmen-and-customers-arrested-contract-sealed-hathras-news-ali2626406105","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के दो सेल्समैन व ग्राहक गिरफ्तार, ठेका सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के दो सेल्समैन व ग्राहक गिरफ्तार, ठेका सील
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोरोना कर्फ्यू में सेल्समैनों की मिलीभगत से कुछ लोग ज्यादा दामों पर शराब बेच रहे है। पुलिस ने इसका खुलासा किया और एक दुकान से दो सेल्समैन व एक खरीदार गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से अंग्रेजी शराब के 96 क्वार्टर बरामद किए। आबकारी विभाग की टीम ने जब दुकान का स्टॉक जांचा तो स्टॉक में अनियमितता मिली। इस पर सासनी गेट स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके को सील कर दिया गया।
पुलिस को यह जानकारी मिल रही थी कि कोरोना कर्फ्यू में भी शराब महंगे दामों पर बेची जा रही है। इसकी जानकारी मिलने पर एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने सासनी गेट स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से सेल्समैन दिनेश यादव पुत्र हेमराज निवासी नगरिया धाती थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी व यदुवेश पुत्र रामबहादुर निवासी हरीचंदपुरा थाना सिविल लाइन इटावा और एक खरीदार राहुल पुत्र गोविंद निवासी मधुगढ़ी मथुरा रोड थाना कोतवाली हाथरस को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह सासनी गेट स्थित अंग्रेजी ठेका शराब की दुकान से शराब खरीद कर विभिन्न स्थानों पर मंहगे दामों में बेचकर लाभ कमाता है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली हाथरस पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। सासनी गेट स्थित अंग्रेजी ठेका शराब का अनुज्ञापी समीर अहमद पुत्र अमीर अहमद निवासी साठा जनपद बुलंदशहर है।
विज्ञापन
आबकारी टीम व पुलिस द्वारा सासनी गेट स्थित अंग्रेजी ठेका शराब के स्टॉक की भी जांच की तो जांच में स्टॉक में अनियमितता पाये जाने पर आबकारी विभाग द्वारा अंग्रेजी ठेका शराब को सील किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि अभी जांच की जा रही है और दुकान संचालक को नोटिस दिया जाएगा।
शराब कारोबारी से भी ली जानकारी
शराब की दुकान के सेल्समैन और खरीदार के पकड़ में आने के बाद अधिकारियों ने कोतवाली सदर में शहर के एक बड़े शराब कारोबारी से भी शराब के स्टॉक, सेल्समैनों आदि के बारे में जानकारी हासिल की। अन्य मामलों को लेकर भी पूछताछ की। वहां कई अधिकारी भी मौजूद रहे।