{"_id":"6936b9b20fbae542fd09deab","slug":"two-accused-arrested-with-stolen-bike-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चोरी की बाइक सहित दो आरोपी गिरफ्तार, बदरपुर थाने में है रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चोरी की बाइक सहित दो आरोपी गिरफ्तार, बदरपुर थाने में है रिपोर्ट दर्ज
Mon, 08 Dec 2025 05:13 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 08 Dec 2025 05:13 PM IST
सार
पुलिस को एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। दोनों से चोरी की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
सहपऊ कोतवाली, हाथरस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहपऊ कोतवाली पुलिस ने 7 दिसंबर की रात को चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि कोतवाली सहपऊ पुलिस 7 दिसंबर की रात को सादाबाद-जलेसर मार्ग स्थित धर्मशाला चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कृष्ण गोपाल निवासी शिवपुरी कॉलोनी गंजडुंडवारा जनपद कासगंज एवं मधुर गौतम निवासी गढ़ी चिंता थाना सहपऊ जनपद हाथरस बताया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह बाइक दिल्ली के थाना बदरपुर क्षेत्र से चोरी की थी। इसकी रिपोर्ट भी बदरपुर थाने में दर्ज है।
विज्ञापन