{"_id":"609ac23f8ebc3e47eb77595f","slug":"two-accused-arrested-in-sabotage-and-uproar-over-kotwali-shaphu-news-ali2629023107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पर हुई तोड़फोड़ व हंगामे में दो आरोपी और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली पर हुई तोड़फोड़ व हंगामे में दो आरोपी और गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद कोतवाली पर हुई तोड़फोड़ व पुलिसकर्मियों से मारपीट के मामले में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही प्रत्याशी सुमन यादव के पति एवं पूर्व एमएलसी के क्षेत्रीय प्रतिनिधि विपन यादव निवासी गांव थरौरा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मंगलवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
गौरतलब है कि 15 अप्रैल की शाम को पंचायत चुनाव संपन्न होने बाद गांव थरौरा में प्रधान प्रत्याशी के भाई को पुलिस ने फर्जी वोटिंग करने के आरोप में हिरासत में ले लिया था। इसके बाद आरोपी द्वारा पुलिस से अभद्रता करने पर एक पुलिस कर्मी ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के बाद किसी ने उसके मरने की झूठी अफवाह फैला दी।
अफवाह फैलते ही भीड़ एकदम बेकाबू हो गई और कोतवाली पर तोड़फोड़ करने लगी। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट भी की थी। दो घंटे तक उपद्रवियों की भीड़ का कोतवाली पर कब्जा रहा। बाद में डीएम एवं एसपी के साथ जिले का पूरा पुलिस बल पहुंचने पर उपद्रवी वहां से भागे।
विज्ञापन
इस मामले में कोतवाल सत्यप्रकाश ने 35 नामजद एवं 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सुमन यादव के पति एवं पूर्व एमएलसी के क्षेत्रीय प्रतिनिधि विपन यादव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
उनकी गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी ने जिला पंचायत सदस्य के वार्ड - 21 से जीत हासिल की थी। अब गांव थरौरा निवासी नमन कुमार पुत्र सतेंद्र सिंह एवं योगेंद्र कुमार पुत्र जयवीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।