फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two accused arrested in attack on police team

Hathras News: पुलिस टीम पर हमले में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 May 2024 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 23 May 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in attack on police team
नगला मनी प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी। संवाद - फोटो : Samvad
गांव नगला मनी में अवैध खनन रोकने गई पुलिस की टीम पर हुए हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने अन्य कई आरोपियों के यहां भी दबिश दी, लेकिन इनके घर खाली मिले।
विज्ञापन




मंगलवार की सुबह पोरा चौकी प्रभारी ब्रजेश पांडे को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव नगला मनी में मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। सूचना पर लेखपाल व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो खनन करने वाले लोग अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली व पट्टा मशीन को मौके पर छोड़कर भाग गए। पुलिस टीम इस ट्रैक्टर ट्रॉली व पट्टा मशीन को कब्जे में लेकर कोतवाली आ रही थी।
विज्ञापन




तभी गांव नगला मनी में 50 से अधिक लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिए, जिससे पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। भीड़ से पुलिस दल ने बमुश्किल जान बचाई थी। आरोपी पुलिस टीम से ट्रैक्टर ट्रॉली एवं पट्टा मशीन को छुड़ाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने महिलाओं समेत 25 नामजद एवं 30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एटा रोड स्थित गांव जिमिसपुर के स्कूल के पास से नामजद आरोपी अवनीश कुमार पुत्र वीरेश, सुरेशचंद्र पुत्र महेंद्र सिंह निवासीगण गांव नगला मनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो तमंचा एवं दो कारतूस बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed