{"_id":"698721368ba698747304ba4e","slug":"two-accused-arrested-in-army-man-murder-case-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य कर्मी हत्याकांड: बुआ की लड़की से किया प्रेम विवाह, हो रही थी बदनामी इसलिए कर दी हत्या, दो आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य कर्मी हत्याकांड: बुआ की लड़की से किया प्रेम विवाह, हो रही थी बदनामी इसलिए कर दी हत्या, दो आरोपी दबोचे
Sat, 07 Feb 2026 04:56 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 07 Feb 2026 04:56 PM IST
सार
मामले के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस सहित पांच टीमें बनाई गईं। पुलिस ने करीब 290 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन
दो हत्यारोपी गिरफ्तार
- फोटो : पुलिस
विस्तार
थाना सादाबाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सैन्य कर्मी हत्याकांड में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि सैन्य कर्मी अखिलेश ने हमारी बुआ की लड़की के साथ प्रेम विवाह किया, जिससे हमारे परिवार की समाज में बदनामी हो रही थी। रैकी कर आगरा-अलीगढ रोड पर चन्द्रा फार्म हाउस के पास अखिलेश की गोली मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
5 फरवरी को सादाबाद की समदपुर निवासी डौली कुमारी पुत्र देवेन्द्र सिंह ने तहरीर दी कि उसका भाई अखिलेश कुमार भारतीय सेना का सैनिक था। वह हाथरस न्यायालय से अपनी तारीख करके मित्र की कार से आगरा की तरफ आ रहा था । तभी चन्द्रा फार्म हाउस के समीप ईको कार व मोटर साइकिल सवार लोगों ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी। जिससे अखिलेश की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस सहित पांच टीमें बनाई गईं। पुलिस ने करीब 290 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। 24 घंटे के अंदर आरोपी बॉबी उर्फ विशाल पुत्र रमेश चन्द्र व राजा उर्फ राहुल निवासीगण ग्राम समदपुर को कुरसंडा मोड के पास गोरी गोपाल ढाबा से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
बुआ की लड़की से किया प्रेम विवाह, इसलिए मार दिया
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि मृतक अखिलेश कुमार ने हमारी बुआ की लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था, जिससे हमारे परिवार की समाज में बड़ी बदनामी हो रही थी । मृतक अखिलेश से हम लोगों को भी खतरा था, इसी रंजिश के कारण भाईयों और अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। अखिलेश 5 फरवरी को हाथरस न्यायालय में किसी मुकदमे में तारीख पर आया । रैकी कर आगरा-अलीगढ रोड पर चन्द्रा फार्म हाउस के पास अखिलेश की गोली मार कर हत्या कर दी गई।