फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tube wells stalled, population of 27 thousand thirsty

Hathras News: नलकूप पड़े ठप, 27 हजार की आबादी प्यासी

Thu, 02 Nov 2023 12:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 02 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Tube wells stalled, population of 27 thousand thirsty
कुरसंडा में पीने के लिए पानी खरीदते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Samvad
सादाबाद क्षेत्र में तीन नलकूपों की मोटर खराब होने से 12 गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। इस कारण इन गांवों में पेयजल के लिए त्राहि त्राहि मची हुई है। यह तीनों नलकूपों की मोटर लंबे समय से खराब पड़ी हैं। इस कारण इन गांवों के लोग खरीदकर पानी पीने के लिए मजबूर हैं। इन गांवों में खारे पानी की समस्या होने के कारण यहां लगे हैंडपंप भी ग्रामीणों की प्यास बुझाने में विफल हैं। इन नलकूपों से पाइप लाइन से ही ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति की जाती है, लेकिन नलकूप ठप होने से इन गांवों में पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है।
विज्ञापन





गांव कुरसंडा में 35 दिन से ठप है पेयजल आपूर्ति
गांव कुरसंडा में जल निगम की ओर से ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति दिए जाने के लिए नलकूप लगवाए गए थे और पाइप लाइन बिछाई गई थी। इनके माध्यम से ग्रामीणों को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। इन नलकूपों से गांव के करीब 800 घराें की 10000 की आबादी को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। करीब 35 दिन पूर्व नलकूप खराब हो जाने के कारण गांव में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। इस कारण ग्रामीण खरीदकर पानी पीने के लिए मजबूर हैं। इसे सही कराने के लिए ग्रामीण लगातार प्रयासरत हैं, लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन






कुरसंडा-मई मोड़ पर लगे नलकूप की मोटर भी खराब
कुरसंडा-मई मोड़ पर लगा नलकूप पिछले 20 दिनों से खराब पड़ा है। इस कारण इस नलकूप के जरिय छह गांवों में होने वाली पेयजल आपूर्ति भी ठप पड़ी है। इस नलकूप से नगला सिधारी, नगला दयाल, नगला मोहन, नगला गिरधारी, नगला मानदात, गढ़ी आशा में पेयजल की आपूर्ति होती है। इस कारण करीब 4000 आबादी पेयजल की समस्या से जूझ रही है। यहां भी ग्रामीणों को सादाबाद से खरीदकर ही पीने का पानी लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन







मई-खंदौली मोड़ पर नलकूप खराब होने से पांच गांवों में पानी का संकट
सादाबाद क्षेत्र के मई-खंदौली मोड़ पर बने नलकूप की सबमर्सिबल करीब 15 दिन पूर्व फुंक गई थी। इस कारण इस नलकूप से पांच गांवों की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी है। इस कारण गांव मई, चिरावली, बनारसीपुर, नौपुरा, नानऊ के ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस नलकूप के बंद होने के कारण 15 हजार आबादी इन दिनों परेशान है। यह ग्रामीण सादाबाद से आकर पीने का पानी लेकर जा रहे हैं।




40 दिन से टंकी चल नहीं रही। मजबूरन पानी खरीदकर पी रहे हैं। पानी की स्थिति बेहद खराब है।
-सत्येंद्र फौजदार, कुरसंडा




कुरसंडा में पानी की समस्या की शिकायत कई ग्राम प्रधान और प्रशासन से की गई है। लोग खरीदकर पानी पी रहे हैं।
-बनी सिंह, पहलवान, कुरसंडा




40 दिन से टंकी खराब है। 8000 आबादी होने के बावजूद भी लोग खरीदकर पानी पीने के लिए मजबूर हैं।
-विजेंद्र सिंह चंदेल, कुरसंडा।




दो सप्ताह से सबमर्सिबल फुंकी है। कई बार शिकायत भी कर दी है, लेकिन अभी तक इसे सही नहीं कराया गया है। इस कारण पपांच गांवों में पेयजल आपूर्ति बंद पड़ी हुई है।

-रनवीर सिंह, ग्राम प्रधान मई।




अभी जानकारी में नहीं है। सचिव और एडीओ पंचायत को निर्देशित किया जा रहा है। मौके पर भेजकर जानकारी करा रहा हूं। कल मैं खुद पहुंचकर देखूंगा और कमी को ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारू कराई जाएगी।
-सुरेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी सादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed