फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Trust is breaking with companies, 500 investors asked for money

Hathras News: कंपनियों से टूट रहा भरोसा, 500 निवेशकों ने मांगे पैसा

Tue, 17 Jan 2023 07:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 17 Jan 2023 07:30 AM IST
सार

विभिन्न कंपनियों द्वारा लगातार हो रही ठगी की वजह से अब हाथरस के निवेशकों का भरोसा टूटने लगा है। लगभग 500 निवेशकों ने रुपये वापस दिलाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रार्थना पत्र दिया है।

विज्ञापन
Trust is breaking with companies, 500 investors asked for money
धन - फोटो : amar ujala

विस्तार

चिट फंड एवं विभिन्न कंपनियों द्वारा लगातार हो रही ठगी की वजह से अब निवेशकों का भरोसा टूटने लगा है। लगभग 500 निवेशकों ने रुपये वापस दिलाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रार्थना पत्र दिया है।

विज्ञापन


जिले के हजारों लोग विभिन्न कंपनियों में ठगी के शिकार हो चुके हैं। लगातार ठगी होने वाले लोग कलेक्ट्रेट में अफसरों से पैसे वापस दिलाने की गुहार लगा रहे हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी कार्यालय में ऐसे निवेशकों की भीड़ लगी रही। ऐसे तमाम लोगों ने अपनी धनराशि वापस दिलाए जाने के लिए कलेक्ट्रेट में अपने-अपने प्रार्थना पत्र दिए।
विज्ञापन


ठगी के शिकार सूरजपाल राघव ने बताया कि जनपद के करीब दस हजार लोग ठगी का शिकार हो चुके हैं। कई कंपनियां पैसे लेकर भाग चुकी हैं। सभी प्रार्थना पत्रों के माध्यम से प्राप्त दावों को शासन को भेजने का प्रावधान है, जिससे कि भुगतान हो सके। इस संबंध में एडीएम डॉ. बसंत अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन की ओर से सभी प्रार्थना पत्रों को लेकर एकत्रित किया जा रहा है। अब इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। कई कंपनियां बंद हो गईं हैं। कुछ लोगों के पैसे लेकर फरार हो गईं हैं। इनकी जांच कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed