{"_id":"68b9fe08f51b35051d02f45c","slug":"truck-stuck-in-a-pit-in-khair-jam-for-two-hours-e-rickshaw-overturned-at-nada-intersection-hathras-news-c-2-1-ali1027-779377-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खैर में गड्ढे में फंसा ट्रक, दो घंटे लगा जाम, नादा चौराहे पर ई-रिक्शा पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खैर में गड्ढे में फंसा ट्रक, दो घंटे लगा जाम, नादा चौराहे पर ई-रिक्शा पलटा
Fri, 05 Sep 2025 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:30 AM IST
सार
खैर में करबन नदी के पुल पर बृहस्पतिवार को एक ट्रक गड्ढे में फंस गया, जिसकी वजह से सुबह करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। स्कूल की बसें जाम में फंसी रहीं।
विज्ञापन
नादा चौराहे पर सड़क में बने गड्ढे से पलटा इ-रिक्शा
- फोटो : संवाद
विस्तार
खैर में गड्ढे में ट्रक फंसने से दो घंटे जाम लगा रहा, जिसमें सुबह के समय स्कूली वाहन भी फंसे रहे। लोधा में ई-रिक्शा पलट गया। दोनों हादसों में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
खैर में करबन नदी के पुल पर 4 सितंबर को एक ट्रक गड्ढे में फंस गया, जिसकी वजह से सुबह करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। स्कूल की बसें जाम में फंसी रहीं।
रोरावर थाना क्षेत्र में खैर राजमार्ग पर नादा चौराहे पर सड़क में गड्ढे मुसीबत बने हुए हैं। 4 सितंबर की शाम एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में आकर पलट गया। राहगीरों ने सवारियों को ई-रिक्शा से बाहर निकाला। गनीमत रही कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन