फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Truck loaded with bees overturns

Hathras News: मधुमक्खियों से लदा ट्रक पलटा, कुछ लोगों को मधुमक्खियों ने काटा, कुछ बचने के लिए नहर में कूदे

Sun, 26 Apr 2026 10:55 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 26 Apr 2026 10:55 PM IST
सार

मधुमक्खियों के बक्सों से लदा ट्रक पलट गया। मधुमक्खियों क बक्से टूट गए। कुछ लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिया तो कुछ बचने के लिए नहर के पानी में कूद गए।

विज्ञापन
Truck loaded with bees overturns
पलटा हुआ ट्रक - फोटो : संवाद

विस्तार

सिकंदराराऊ के हाथरस रोड पर नहर के समीप रविवार की सुबह मधुमक्खियों के बक्सों से लदा ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने से मधुमक्खियों से भरे 10 बक्से सड़क पर गिर कर टूट गए। जिससे मधुमक्खियां तेजी के साथ हवा में उड़ने लगीं। मधुमक्खियों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि एक घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। इस दौरान कुछ लोग मधुमक्खियों के काटने से घायल हो गए। इनसे बचने के लिए रास्ते पर धुआं किया गया, तब कहीं जाकर कुछ राहत मिली। इसके बाद यातायात चालू हो पाया।

विज्ञापन


नैनीताल उत्तराखंड से मधुमक्खियों के 100 बक्से लादकर ट्रक चालक सादाबाद के गांव जा रहा था। रविवार सुबह लगभग सात बजे हाथरस रोड पर नहर के समीप ट्रक असंतुलित होकर अचानक पलट गया। जिससे 10 बक्से सड़क पर गिर कर टूट गए। इनमें भरीं मधुमक्खियां बक्सों से निकल कर उड़ने लगीं। मधुमक्खियों के काटने से राहगीर घबराकर चीखते हुए बचने के लिए इधर-उधर भागे। 
विज्ञापन


कुछ नीचे नहर में भरे पानी में कूद गए। जिधर भी मधुमक्खियों का झुंड जाता उस तरफ भगदड़ मच जाती। इस दौरान सड़क के दोनों ओर यातायात जाम हो गया। कुछ लोगों ने अपनी गाड़ियों के शीशे चढ़ा कर अपने-आप को सुरक्षित किया। लगभग एक घंटे बाद गांव से कुछ लोग पहुंचे तथा उन्होंने धुंआ किया, तब कहीं जाकर मधुमक्खियां भागी। इस दौरान पलटे हुए ट्रक से 200 मीटर दूर लोगों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed