{"_id":"6af048b717bcfabfd1073b6d","slug":"truck-hits-eco-car-on-highway-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस सड़क हादसा: हाईवे पर ट्रक ने ईको कार को मारी टक्कर, छह घायल, कार के उड़े परखच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस सड़क हादसा: हाईवे पर ट्रक ने ईको कार को मारी टक्कर, छह घायल, कार के उड़े परखच्चे
Sun, 08 Nov 2026 03:32 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 08 Nov 2026 03:32 PM IST
सार
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार में तीन बच्चे सहित करीब 10 लोग सवार थे। हादसे के बाद कार में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक उपचार कराते
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर चंदपा थाना क्षेत्र के गांव नगला भुस के पास शुक्रवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। आगरा के शाहगंज और शहीद नगर निवासी परिवार बुलंदशहर जिले में अपने एक रिश्तेदार के घर गमी में शामिल होने गए थे। देर रात वे ईको कार से आगरा लौट रहे थे। चंदपा कोतवाली क्षेत्र में नगला भुस बाइपास तिराहा के निकट सामने से आ रहे एक ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में कार में सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार में तीन बच्चे सहित करीब 10 लोग सवार थे। हादसे के बाद कार में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में शाहगंज निवासी शादाब, सादिक, बुशरा पत्नी शकील और बोदला निवासी होमा अंसार सहित छह लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चारों को आगरा रेफर किया। हादसे में अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात सुचारू कराया। सीओ योगेंद्रकृष्ण नारायण ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।