फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   truck hit the bike from behind

Hathras News: ट्रक ने बाइक को पीछे सी मारी टक्कर, कुचलकर युवक की मौत

Mon, 19 Jun 2023 09:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 19 Jun 2023 09:50 PM IST
सार

विशाल (26) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी मलुपुर-खंदौली जिला आगरा बाइक से सादाबाद से गांव की तरफ लौट रहा था। गांव गुरसौटी के निकट पीछे से ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। वह ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। मौके पर ही विशाल की मौत हो गई।

विज्ञापन
truck hit the bike from behind
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF

विस्तार

हाथरस में सादाबाद के आगरा रोड पर गांव गुरसौटी के निकट सोमवार को एक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। आवागमन अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने पहुंचकर आवागमन सुचारू कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


विशाल (26) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी मलुपुर-खंदौली जिला आगरा बाइक से सादाबाद से गांव की तरफ लौट रहा था। गांव गुरसौटी के निकट पीछे से ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। वह ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। मौके पर ही विशाल की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस, हाईवे एंबुलेंस के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को राजमार्ग से दूर कर आवागमन सुचारू कराया गया। मौका पाकर चालक ट्रक लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। मृतक के परिजन भी सादाबाद पहुंच गए। कोतवाल लोकेश सिंह भाटी ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक को खंदौली पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed