फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Truck collides with tempo, six injured

Hathras Road Accident: ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, छह घायल, गंभीर हालत में एक अलीगढ़ रेफर

Sat, 14 Sep 2024 09:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 09:53 PM IST
सार

सवारियों से भरा टेंपो सासनी से हाथरस की तरफ जा रहा था। अलीगढ़-आगरा रोड पर अलीगढ़ तरफ से आ रहे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। हादसे में टेंपो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
Truck collides with tempo, six injured
हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो - फोटो : संवाद

विस्तार

सासनी से हाथरस जा रहे सवारियों से भरे टेंपो में पराग डेयरी के निकट ट्रक ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल होंगे। इनमें से पांच लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उपचार के बाद एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया।

विज्ञापन


सवारियों से भरा टेंपो सासनी से हाथरस की तरफ जा रहा था। अलीगढ़-आगरा रोड पर अलीगढ़ तरफ से आ रहे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। हादसे में टेंपो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। हादसे में घायल जतिन उसके भाई गौरव निवासीगण नगला विजया थाना सासनी व गीता देवी निवासी सिरावली थाना विजयगढ़, नितिन निवासी सरक्युलर रोड को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इधर, प्रशांत निवासी नगला विजया को उपचार के लिए सासनी सीएचसी ले जाया गया। यहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उधर, सड़क हादसे में अपनी कार को बचाने में कर चालक योगेश निवासी कस्बा सासनी घायल हो गया। उसे भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कई घायलों की सूचना से मची खलबली
सड़क हादसे में कई घायलों की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक व स्टाफ में खलबली मच गई। सभी इमरजेंसी में स्टाफ हादसे में घायलों को राहत और बचाव उपलब्ध कराने के लिए तैयारी में जुट गया। अस्पताल में बनी पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी भी तत्काल इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed