फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Truck collided with car while overtaking

Hathras News: ओवरटेक के चक्कर में ट्रक ने कार में मारी टक्कर, गाड़ी को काटकर निकाला चार घायलों को

Fri, 02 Jun 2023 08:20 PM IST
चमन शर्मा कन्हैया लाल, अमर उजाला, हाथरस
कन्हैया लाल, अमर उजाला, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 02 Jun 2023 08:20 PM IST
सार

ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। सिक्योरिटी सिस्टम के चलते दुर्घटना के तुरंत बाद कार पूरी तरह लॉक हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन कार को पूरी तरह से काट दिया। इसके बाद एक-एक करके कार सवारों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Truck collided with car while overtaking
सड़क दुर्घटना के बाद एकत्र भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में आगरा बाईपास पर महाशय एजेंसी के निकट हुए सड़क हादसे में मासूम सहित कार सवार चार लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि घायलों को कार से काटकर बाहर निकाला गया। सीओ गोपाल सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों की मदद की। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस का खूब साथ निभाया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया गया।

विज्ञापन


घायलों का उपचार होता हुआ
विज्ञापन


नगला गिरधारी कुरसंडा के रहने वाले योगेश पुत्र श्याम बाबू, पत्नी रेखा, पुत्री माही और विष्णु पुत्र चंद्रपाल सिंह के साथ कार में सवार होकर गांव से अवागढ़ के लिए निकले थे। आगरा बाईपास पर महाशय एजेंसी के निकट ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में कार को टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने फिर से कार को टक्कर मार दी। कार ट्रक और पोल के बीच में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्योरिटी सिस्टम के चलते दुर्घटना के तुरंत बाद कार पूरी तरह लॉक हो गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। तत्काल सीओ गोपाल सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंच गए। घायलों को निकालने का प्रयास शुरू किया गया। मौके पर चीख-पुकार मच रही थी। कार सवारों को निकालने में जब सफलता नहीं मिली, तो स्थानीय लोगों ने आनन-फानन कार को पूरी तरह से काट दिया। 

इसके बाद एक-एक करके कार सवारों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में चारों सवार घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। एसडीएम संजय कुमार, सीओ गोपाल सिंह सीएचसी पहुंच गए। सीओ ने घायलों की खुद मदद की। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी के चलते चिकित्सकों ने भी उपचार में तत्परता दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed