फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Truck collided with a car four injured of the same family in sadabad

Hathras News: ट्रक ने कार में मारी टक्कर, गाड़ी काटकर निकाले एक ही परिवार के चार घायल

Thu, 05 Jan 2023 10:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 05 Jan 2023 10:03 PM IST
सार

हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में आगरा रोड पर कुरसंडा मोड़ के निकट एक ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार आगे जा रहे एक ट्रक से जाकर टकरा गई। इससे कार सवार एक ही परिवार के चार लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने कार की बॉडी काटकर घायलों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन
Truck collided with a car four injured of the same family in sadabad
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जनपद के सादाबाद क्षेत्र अंतर्गत आगरा रोड पर कुरसंडा मोड़ के निकट एक ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार आगे जा रहे एक ट्रक से जाकर टकरा गई। इससे कार सवार एक ही परिवार के चार लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने कार की बॉडी काटकर घायलों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन


 गांव रसमई निवासी शीशपाल पुत्र शैलेंद्र सिंह परिवार के सदस्यों के साथ अल्टो कार से गांव से आगरा जा रहे थे। हाईवे पर कुरसंडा मोड़ के निकट उनकी कार को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके चलते उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकाला। 
विज्ञापन


हादसे में शीशपाल, उनके पुत्र रचित, पत्नी लक्ष्मी देवी व मां सुषमा देवी घायल हो गईं। आनन-फानन घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों को आगरा रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर घायलों के परिजन सादाबाद पहुंच गए। मौका पाकर चालक ट्रक लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed