फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Trip transformer, power cuts at midnight

ट्रांसफॉर्मर ट्रिप, आधी रात को बिजली गुल

Fri, 13 Jan 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Fri, 13 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Trip transformer, power cuts at midnight
Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame - फोटो : demo
एक तरफ सर्द मौसम विद्युत व्यवस्था के लिए विलेन बन रहा है तो दूसरी तरफ बंदर भी जिले की विद्युत व्यवस्था को पलीता लगा रहे हैं। बुधवार की देर रात 220 केवी मीतई बिजलीघर पर ठंड से बचने के लिए उछलकूद कर रहे बंदर 160 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर पर जा गिरे, जिससे ट्रांसफॉर्मर ट्रिप हो गया। इससे जिलेभर की बिजली सप्लाई रात को करीब दो घंटे तक बाधित रही। 
विज्ञापन


एक तरफ सर्द मौसम में शहर की बिजली व्यवस्था का फ्यूज उड़ा हुआ है। कहीं न कहीं रोजाना ब्रेक डाउन और फॉल्ट हो रहे हैं, जिसका खामियाजा विद्युत कटौती के रुप में सिर्फ उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है। बुधवार की रात करीब साढ़े 12 बजे मीतई बिजलीघर पर लगे 160 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर पर अचानक बंदर कूद गए।
विज्ञापन


बंदरों के अचानक कूदने की वजह से ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से इस ट्रांसफॉर्मर से जुडे़ जिलेभर के कई इलाकों में अंधेरा छा गया। इससे पहले भी बंदर बिजलीघर पर लगे ट्रांसफॉर्मरों को क्षति पहुंचा चुके हैं, लेकिन विभागीय अफसर आंखें मूंदे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजलीघर में बंदरों के आवागमन को रोकने का कोई स्थायी इंतजाम नहीं किया जा रहा। एसडीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर को रात को ही एक घंटे बाद ठीक कर सुचारु कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed