फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tricolor trip and other rallies will not be allowed without permission

बिना अनुमति नहीं निकलने दी जाएगी तिरंगा यात्रा व अन्य रैलियां

Mon, 20 Jan 2020 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tricolor trip and other rallies will not be allowed without permission
बिना अनुमति नहीं निकलने दी जाएगी तिरंगा यात्रा व अन्य रैलियां
विज्ञापन

एसपी बोले सटोरियों पर होगी सख्त कार्रवाई, कराया जाएगा जिला बदर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पुलिस अधीक्षक गौरव बंसवाल ने कहा है कि बिना अनुमति के गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा या अन्य कोई रैली नहीं निकलने दी जाएगी। रैली के लिए प्रशासन से अनुमति जरूरी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस सटोरियों पर सख्ती से अंकुश लगाएगी और इनके रिकॉर्ड खंगाल कर इन्हें जिला बदर कराएगी। वह अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने जिले के सभी कोतवाली निरीक्षकों व क्षेत्राधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक भी की।
एसपी ने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस पूरी तरह से चौकस है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए है। किसी भी तरह की रैली या तिरंगा यात्रा बिना प्रशासन की अनुमति के नहीं निकालने दी जाएगी। असामाजिक तत्वों पर पुलिस पूरा शिकंजा कस चुकी है। जो भी गडबड़ी फैलाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि जिले में सट्टे के कारोबार में लिप्त माफियाओं पर कड़ा शिकंजा कसा जाएगा। जो भी इस कारोबार में लिप्त है, उसका रिकॉर्ड खंगाल कर उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई कराई जाएगी। इसके लिए सभी कोतवाली निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। महिला सुरक्षा पर पुलिस का विशेष फोकस है। एंटी रोमियो स्क्वायड को और सक्रिय किया जाएगा। स्कूल कॉलेजों के आस पास कड़ी चौकसी की जाएगी। लंबित विवेचनाओं के सही निस्तारण के निर्देश भी सभी कोतवाली निरीक्षकों को दिए गए हैं। वांछित अपराधियों की धरपकड़ तेजी से कराई जा रही है। इस मौके पर एएसपी सिद्घार्थ वर्मा व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed