फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Trees uprooted, pillars fallen due to rain and storm

Hathras News: बारिश-आंधी से उखड़े पेड़, गिरे खंभे... 18 घंटे तक गुल रही बिजली

Mon, 14 Apr 2025 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 14 Apr 2025 02:08 AM IST
सार

आगरा रोड पर गिजरौली के निकट खंभों पर पेड़ों के गिरने से लाइन टूट गई और तार व खंबे सड़क पर आ गिरे। शहर से होकर जाने वाले वाहनों का आवागमन ठप हो गया।

विज्ञापन
Trees uprooted, pillars fallen due to rain and storm
महामौनी में आंधी के दौरान पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : संवाद

विस्तार

12 अप्रैल की रात करीब नौ बजे आई आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। हाथरस शहर के अलावा सादाबाद, सहपऊ और मुरसान में करीब 170 खंभे गिर गए, बिजली ठप हो गई। करीब 18 घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाई। इसके अलावा सड़कों पर पेड़ और खंभे गिरने से यातायात बाधित हो गया। गांव महामौनी में पेड़ गिरने से दो कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

विज्ञापन


हाथरस शहर में करीब 10 खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। सहपऊ व सादाबाद क्षेत्र में करीब 15 और मुरसान क्षेत्र में 40 खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। इन्हें मिलाकर करीब 170 खंभे गिरने से ठप हुई बिजली का चालू करने के लिए रात से ही महकमा चकरघिन्नी बना रहा। शहर और कुछ गांवों में रात के समय ही आपूर्ति सुचारू कर दी गई, तो कई गांवों में सुबह तक बिजली चालू हो पाई। विद्युत विभाग का दावा है कि जिलेभर में दोपहर तीन बजे बिजली चालू हो गई। लेकिन कुछ गांवों में रात तक भी बिजली नहीं पहुंची थी।

विज्ञापन

12 अप्रैल् रात को आई आंधी से काफी नुकसान हुआ है। सभी को सही कराकर आपूर्ति सुचारू कराई जा रही है। लगभग सभी जगह आपूर्ति सुचारू हो भी गई है।-विश्वेन्द चौहान, अधिशासी अभियंता देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं की फसल गिरी, किसानों की सांस फूली

इस समय गेहूं की कटाई जोरों पर चल रही है। जिले में करीब 50 फीसदी फसल काटी जा चुकी है। जो फसल खेतों में पड़ी थी, वह बारिश में भीग गई। बारिश से आंधी से कुछ फसल गिर गई। रविवार को किसान भीगी फसल को सुखाने में जुटे रहे।

खंभे और पेड़ गिरने से ठप हुआ यातायात, बाईपास से गुजरे वाहन
आगरा रोड पर गिजरौली के निकट खंभों पर पेड़ों के गिरने से लाइन टूट गई और तार व खंबे सड़क पर आ गिरे। शहर से होकर जाने वाले वाहनों का आवागमन ठप हो गया। जिन वाहनों को शहर से होकर अलीगढ़ या आगरा जाना था, वह भी बाईपास से ही गुजर गए। इससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।

मुरसान में 24 घंटे गुल रही 20 गांवों की बिजली

मुरसान क्षेत्र में 12 अप्रैल की रात को तेज आंधी के साथ हुई बारिश के कारण करीब 40 खंभे गिर गए। इससे 12 अप्रैल रात आठ बजे से 13 अप्रैल रात आठ बजे तक करीब 20 गांवों में बिजली गुल रही। कुछ गांवों में देर रात तक भी बिजली नहीं आई थी। लाइन टूटने से दर्शना, नगला हीरा सिंह, नगला नंदू, बिशुनदास, मगटई, कृपा नगला, सुसावली, नगला गजुआ, गोपालपुर, खेड़ा बरामई, नगला नन्दराम सहित कई गांव में विद्युत आपूर्ति बंद है।

मुरसान विद्युत उपकेंद्र के गांव नवीपुर के निकट तेज आंधी के कारण 14 विद्युत खंभे टूट गए। जिसके कारण गांव टिमरली, नवीपुर, शीतला, मेवा, नगला शीशम, नगला हेमा, जवार, छोटूआ, फरसोटी सहित अन्य गांव में विद्युत आपूर्ति बंद है। अवर अभियंता जितेंद्र कुमार का कहना है कि आंधी आने के कारण कुछ जगहों पर खंभे टूट गए हैं। टूटे खंभों की जगह दूसरे खंभे लगाकर विद्युत आपूर्ति को सुचारू कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed