फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tree fell on railway track, HAD reached Hathras Fort in the morning

Hathras News: रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, सुबह हाथरस किला पहुंची एचएडी

Fri, 23 May 2025 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 23 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on railway track, HAD reached Hathras Fort in the morning
बुधवार की रात आई आंधी के दौरान हाथरस जंक्शन स्टेशन से हाथरस किला स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक पेड़ गिर गया, जिससे ट्रैक बाधित हो गया। यहां संचालित होने वाली एचएडी पैसेंजर ट्रेन करीब साढ़े नौ घंटे देरी से रात की जगह सुबह स्टेशन पर पहुंची। यात्रियों को हाथरस जंक्शन पर अपनी यात्रा खत्म कर अन्य माध्यम से हाथरस शहर आना पड़ा।
विज्ञापन


दिल्ली से चलकर हाथरस किला आने वाली 64582 एचएडी पैसेंजर ट्रेन बुधवार की रात करीब तीन घंटे की देरी से सासनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन कुछ समय बाद हाथरस जंक्शन स्टेशन पर प्रवेश कर गई, लेकिन हाथरस किला स्टेशन के लिए रवाना नहीं हो पाई। ट्रेन को सुबह तक हाथरस किला स्टेशन पर ही खड़े रखा गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब 07:24 बजे यह ट्रेन हाथरस किला स्टेशन पहुंच पाई। यहां से हर रोज सुबह 05:35 बजे दिल्ली के लिए रवाना होने वाली इस ट्रेन को सुबह करीब साढ़े आठ बजे दिल्ली के लिए रवाना किया जा सका। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में यात्री यात्रा रद्द करके लौट गए। पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित कुमार सिंह ने बताया कि आंधी के कारण दिक्कत हुई होगी, जिससे ट्रेन देरी से संचालित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed