फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tree fell on Mathura-Bareilly highway, traffic jam for one hour

Hathras News: मथुरा-बरेली राजमार्ग पर टूटकर गिरा पेड़, एक घंटे रहा जाम

Sun, 09 Jul 2023 12:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 09 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on Mathura-Bareilly highway, traffic jam for one hour
मेंडू रोड पर गिरे पीपल के पेड़ को हटवाती पुलिस व लगा जाम। संवाद - फोटो : samvad
मथुरा-बरेली राजमार्ग पर बिजली कॉटन मिल के निकट शुक्रवार की देर रात पीपल का पेड़ टूटकर गिर गया। इस कारण मथुरा-बरेली मार्ग पर शनिवार की सुबह करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इसके बाद जेसीबी के मदद से इस पेड़ को सड़क से किनारे हटाया गया। जाम के कारण लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन




रात्रि में कम यातायात होने की वजह से सड़क किनारे होकर वाहन धीरे-धीरे गुजरते रहे। शनिवार की सुबह जैसे ही सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ी तो राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। वाहन स्वामियों ने जल्दी निकालने के चक्कर में सड़क पर जाम लगा लिया। पेड़ के गिरे होने के कारण करीब एक किलोमीटर तक की वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन




राजमार्ग पर जाम की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने पेड़ को हटाने के लिए जेसीबी को मौके पर भेजा। जेसीबी की मदद से पेड़ को हटाया गया। इसके बाद जाम खुल सका। इस राजमार्ग के जरिये सिकंदराराऊ, कासगंज से मथुरा जाने वाले व मथुरा और हाथरस से सिकंदराराऊ और कासगंज जाने वाले वाहन चालकों को खासी परेशानियों से गुजरना पड़ा। जाम में करीब एक घंटे तक वाहन स्वामी फंसे रहे। पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाकर आवागमन को सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन





पेड़ टूटकर गिरने से 6 घंटे विद्युत आपूर्ति रही बाधित
हाथरस। पेड़ टूटकर गिरने से शहर के आदर्श नगर, जोगीपुरा, सिकंदराराऊ रोड सहित कई इलाकों की बिजली देर रात ठप हो गई है। शनिवार की सुबह पेड़ हटने के बाद तारों को जोड़ा गया। इसके बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण इन इलाकों के लोगों ने गर्मी में रात गुजारी। लोग इन्वर्टर के पंखों के सहारे रात में सो सके। बिजली न होने के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित रही।
----
पेड़ टूटकर गिरने से राजमार्ग पर जाम की स्थिति तो बनी ही रही, वाहन भी रेंग-रेंगकर निकल सके। विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई।
-सुधीर गौतम
----
राजमार्ग पर पेड़ टूटकर गिरने के कारण घंटों जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी हुई।
-सुदेश राजपूत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed