फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   tree and electric pole fallen in storm

आंधी में गिरे बिजली के खंभे, कई पेड़ उखड़े

Wed, 27 May 2020 10:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
tree and electric pole fallen in storm
आंधी में गिरा बिजली का खंभा। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के कई गांवों में आए तेज आंधी तूफान और बारिश ने तबाही मचाई। कई जगह विद्युत पोल, बिजली की लाइन धराशायी हो गईं। कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर गिर गए। इससे बिजली महकमे को काफी नुकसान है, कई जगह की विद्युत आपूर्ति भी भंग हो गई। कई 11 केवी फीडर ब्रेक डाउन में रहे।

बुधवार की दोपहर को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी के आने से बिसावर, गढ़ी रंजीता, पचावरी सहित कई क्षेत्रों में कई पेड़ धराशायी हो गए। खेतों में लगे विद्युत पोल, परिवतर्क, लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। गांव नगला मदारी में बलवीर सिंह पुत्र राजनलाल पूरन सिंह पुत्र रामचंद्र के मकान के ऊपर पोल, पेड़ गिर गए, जिससे मकान के छज्जे आदि टूट गए। बिसावर निवासी कमल सिंह का टीनशेड में आंधी में गिरकर टूट गया। नगला भंगड़ी में आंधी से मुकेश कुमार पुत्र लायकराम की टीन शेड उड़ गई। नगला मदारी में नीम का पेड़ धराशाई हो गया। इसके अलावा कई अन्य गांवों में भी आंधी से भारी नुकसान हुआ। बिजली महकमे की टीमें गांव गांव जाकर बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू किए जाने के कार्य में लगी हुई थीं। एसडीओ ्रग्रामीण विद्युत ने बताया कि आंधी से बिजली महकमे को काफी नुकसान हुआ है, इसका आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed