फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Transformers placed on the middle of the road are inviting accidents

Hathras News: बीच सड़क पर रखे ट्रांसफॉर्मर दे रहे हादसों को न्योता

Thu, 13 Apr 2023 01:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 13 Apr 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Transformers placed on the middle of the road are inviting accidents
शहर के बाजारों व गली-मोहल्लों में नियमों को ताक पर रखकर ट्रांसफाॅर्मर लगा दिए गए हैं। इस कारण यह ट्रांसफार्मर हादसों को न्योता दे रहे हैं। शहर के हनुमान गली, बिछुआ गली आदि स्थानों पर लगे ट्रांसफॉर्मरों से विभागीय अधिकारी बेसुध हैं। गर्मी बढ़ने के साथ यह ट्रांसफॉर्मर गर्म हो रहे हैं। भीषण गर्मी में अक्सर यह ट्रांसफॉर्मर धू-धूकर जल उठते हैं। इससे हादसे की आशंका रहती है।
विज्ञापन

शहर के 35 हजार उपभोक्ताओं को सात विद्युत उपकेंद्रों से बिजली दी जाती है। विभाग ने ट्रांसफॉर्मर लगाने में नियमों को ताक पर रख दिया है। शहर में बीच रास्तों पर बिना गार्डिंग के ट्रांसफॉर्मर रखे हुए हैं। अधिकांश ट्रांसफॉर्मरों के पास गंदगी का अंबार है। अब गर्मी की शुरुआत हो गई है। यह ट्रांसफॉर्मर हीट हो रहे हैं। इस कारण लोगों को अनहोनी का डर सताता रहता है। कई बार क्षेत्रीय लोगों ने ट्रांसफॉर्मरों को हटाने की मांग की है, लेकिन आज तक हालात जस के तस बने हुए हैं। अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह का कहना है कि ट्रांसफॉर्मरों को दूसरे स्थान पर लगवाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जल्द सही स्थान पर शिफ्ट किए जाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने नियमों को ताक पर रखकर पूर्व में ट्रांसफॉर्मरों को बीच रास्ते में खुला छोड़ दिया है। इन ट्रांसफॉर्मरों से अनहोनी का डर सताता रहता है। कई बार अधिकारियों से इन ट्रांसफॉर्मरों को दूसरी जगह लगवाने की मांग की है। - दिनेशचंद्र गुप्ता, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मरों के पास लोग कूडा डालते हैं, जिससे गंदगी का अंबार है। अब गर्मी में यह ट्रांसफॉर्मर गर्म हो रहे हैं। जरा सी चिंगारी से ट्रांसफॉर्मरों के पास आग लग सकती है। ट्रांसफॉर्मरों पर सुरक्षा के इंतजाम तक नहीं हैं। - सुनील कुमार, स्थानीय निवासी

विभाग ने ट्रांसफॉर्मर लगाते समय सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा है। बीच रास्ते में ट्रांसफॉर्मर लगा दिए गए हैं। अब इन्हें सुरक्षित जगह पर रखवाया जाना चाहिए, ताकि हादसे का खतरा न रहे। - प्रदीप कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed