फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Transformer not change the performance of the villagers

ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 12 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Mon, 12 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Transformer not change the performance of the villagers
गांव सुरंगपुरा में एक सप्ताह से ट्रांसफॉर्मर फुंकने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
पिछले एक सप्ताह से गांव सुरंगपुरा के लोग ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हैं। विद्युत विभाग से बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर पैसे लेने का गंभीर आरोप भी लगाया है। 
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि वह ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने के लिए अधिकारियों से मिले, लेकिन एक सप्ताह बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर में जब कोई छोटी मोटी दिक्कत आ जाती है, तो उसे ठीक करने के लिए विभाग के कर्मचारी पैसे मांगते हैं। जेसीबी से ट्रांसफार्मर उठाने और रखवाने के लिए भी ग्रामीणों से ही पैसे लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में सौ से अधिक कनेक्शन हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन करने वालों में बीडीसी होरी लाल, संजय प्रजापति, राधारमन सूर्यवंशी, भगवान सिंह, लाला राम, कुंवरपाल, शांती प्रसाद, नवलकिशोर, विरमा देवी, रामकिशन, कांति, सावित्री, जानकी, भगवान देवी, सरोज, भावना, चम्पा, सलमा, भूदेवी, भत्तो, पुष्पा, प्रेेमवती, पूनम, आशा आदि शामिल थे। 

इस संबंध में अधीक्षण अभियंता हाथरस से फोन पर वार्ता करने के प्रयास किए गए, लेकिन उनका फोन नहीं मिला।
- राकेश वर्मा, एसई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed