फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Transfer the "game" the revelations caused panic resembled vigilance

ट्रांसफर में ‘खेल’ के खुलासे को पहुंची विजिलेंस से मची खलबली

Fri, 04 Nov 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Fri, 04 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Transfer the "game" the revelations caused panic resembled vigilance
ऑफिस - फोटो : demo pics
बेसिक शिक्षा विभाग में परिषद की नीतियों के विपरीत हुए ट्रांसफर एवं संशोधन का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है। आगरा की विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पहुंचकर इस मामले की जांच की।
विज्ञापन


जांच के दौरान बीएसए दफ्तर में खलबली मची रही। शक के दायरे में आ रहे अधिकारी व कर्मचारी टीम से छिपते नजर आए। टीम के जाने के बाद इनके होश उड़े हुए हैं। गौरतलब है कि विभाग में पिछले दिनों बडे़ पैमाने पर स्थानांतरण एवं नवीन नियुक्ति वाले शिक्षकों के स्थानांतरण में संशोधन आदेश जारी किए गए थे।
विज्ञापन


इस मामले में विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ शासन स्तर पर भी शिक्षक नेता पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री रमेश चौधरी एवं यूटा के जिलाध्यक्ष अविनाश सेंगर ने शिकायत की थी। विभागीय अधिकारियों ने भी इस मामले में जांच-पड़ताल की, लेकिन एडी ने जांच के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं, शिक्षक नेताओं की इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शासन ने इसमें विजिलेंस टीम से जांच कराने का निर्णय लिया है। शासन के आदेश आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग पर विजिलेंस टीम ने पड़ताल शुरू कर दी है। टीम के अधिकारी इस मामले में साक्ष्य जुटाने में लगे हुए हैं। हालांकि शिकायतों के साथ ही कुछ साक्ष्य भेजे गए थे।

इनकी सच्चाई की भी विजिलेंस टीम जानने के प्रयास कर रही है, जिससे भविष्य में अगर विजिलेंस के माध्यम से अगर कोई कार्रवाई हो तो इन साक्ष्यों पर न्यायालय में प्रश्न चिन्ह खडे़ नहीं किए जा सकें।


-विजिलेंस की टीम कार्यालय आई थी, लेकिन उस समय हम जो विद्यालय मतदान केंद्र बनाए गए हैं, उनके निरीक्षण में थे। टीम ने क्या जांच की, इसकी जानकारी हमें नहीं है।  
-रेखा सुमन, बीएसए हाथरस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed