{"_id":"66b8fe4b4afa54fb7f0d1277","slug":"transfer-of-many-inspectors-inspectors-and-police-personnel-in-hathras-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Police: देर रात एसपी ने किया बड़ा फेरबदल, कई इंस्पेक्टर, दरोगा व पुलिस कर्मियों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Police: देर रात एसपी ने किया बड़ा फेरबदल, कई इंस्पेक्टर, दरोगा व पुलिस कर्मियों के तबादले
Sun, 11 Aug 2024 11:39 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:39 PM IST
सार
निरीक्षक विमल कुमार को प्रभारी डीटीयू से निरीक्षक अपराध सासनी, निरीक्षक रामविदेश को पुलिस लाइन से साइबर क्राइम थाना, उपनिरीक्षक विनोद कुमार को पुलिस लाइन से हाथरस, उपनिरीक्षक जोगेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से हसायन आदि के तबादले हुए हैं, ये है लिस्ट...
विज्ञापन
इंस्पेक्टर, दरोगा व पुलिस कर्मियों के तबादले
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हाथरस जिले की कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए एसपी निपुण अग्रवाल ने 10 अगस्त की देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने कई निरीक्षक, उपनिरीक्षक, कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के तबादले किए हैं।
विज्ञापन
निरीक्षक विमल कुमार को प्रभारी डीटीयू से निरीक्षक अपराध सासनी, निरीक्षक रामविदेश को पुलिस लाइन से साइबर क्राइम थाना, उपनिरीक्षक विनोद कुमार को पुलिस लाइन से हाथरस, उपनिरीक्षक जोगेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से हसायन, उपनिरीक्षक दारा सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली, उपनिरीक्षक राहुल कुमार को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक सासनी, उपनिरीक्षक मोनू कुमार को पुलिस लाइन से सिकंदराराऊ, उपनिरीक्षक राजेश कुमार को पुलिस लाइन से मुरसान, उपनिरीक्षक सतेंद्र गौतम को पुलिस लाइन से सिकंदराराऊ, उपनिरीक्षक मोनवीर सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कस्बा सादाबाद बनाया गया है।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक अनुज कुमार को पुलिस लाइन से हल्का अरनौट सादाबाद, उपनिरीक्षक संजीव कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी वाजिदपुर थाना सिकंदराराऊ, उपनिरीक्षक अंशुल शर्मा को पुलिस लाइन से हाथरस जंक्शन, उपनिरीक्षक रामकेश को पुलिस लाइन से सादाबाद, उपनिरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मई सादाबाद, उपनिरीक्षक आदेश कुमार को पुलिस लाइन से मुरसान, उपनिरीक्षक राजीव कुमार को पुलिस लाइन से कोतवाली, उपनिरीक्षक श्रीचंद सिंह को पुलिस लाइन से चंदपा, उपनिरीक्षक ताहिर अहमद को पुलिस लाइन से चंदपा, उपनिरीक्षक ब्रह्माशंकर को पुलिस लाइन से हाथरस गेट भेजा गया है।
विज्ञापन
इनके अलावा उपनिरीक्षक रनवीर सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी केशोपुर थाना हाथरस जंक्शन, उपनिरीक्षक यतेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी केशोपुर हाथरस जंक्शन से चौकी प्रभारी अगसौली सिकंदराराऊ, उपनिरीक्षक सचिन कुमार को चौकी प्रभारी मई सादाबाद से साइबर क्राइम थाना, उपनिरीक्षक उमेश बाबू को चौकी प्रभारी कस्बा सादाबाद से थाना सादाबाद, उपनिरीक्षक जगजीत सिंह को कोतवाली से चौकी प्रभारी लाला का नगला, उपनिरीक्षक अनिल कुमार को चौकी प्रभारी लाला का नगला से चौकी प्रभारी आगरा रोड, उपनिरीक्षक कमल सिंह को चौकी प्रभारी आगरा रोड से कोतवाली व उपनिरीक्षक इंद्रदेव को साइबर क्राइम थाना से महिला थाना के लिए तबादला किया गया है। इसके अलावा 24 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल का भी तबादला किया गया है।