फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Trains were late due to fog

Train: कोहरे ने थामी ऊंचाहार, गोमती सहित कई ट्रेनों की रफ्तार, डीएमयू पहुंची देरी से

Sat, 04 Jan 2025 04:33 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 04 Jan 2025 04:33 AM IST
सार

हाथरस जंक्शन स्टेशन से यात्रा शुरू करने वाले चार यात्रियों को ट्रेनों के संचालन में देरी के कारण अपने आरक्षण निरस्त कराने पड़े। वहीं करीब 18 साधारण श्रेणी की टिकट को निरस्त कराया गया।

विज्ञापन
Trains were late due to fog
2 घंटे से अधिक देरी से पहुंची कानपुर अलीगढ़ मेमू पेसेंजर - फोटो : संवाद

विस्तार

कोहरे का ट्रेनोें के संचालन पर बुरा असर पड़ रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे का मथुरा-कासगंज रेल खंड हो या उत्तर मध्य रेलवे का दिल्ली-कानपुर रेल खंड, दोनों पर ही कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 3 जनवरी को भी कई ट्रेनें घंटों की देरी से हाथरस जंक्शन स्टेशन पर पहुंचीं। यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


3 जनवरी को हाथरस जंक्शन स्टेशन पर रात 12:38 बजे पहुंचने वाली प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस करीब 12 घंटे की देरी से पहुंची। दूसरी ओर लखनऊ से दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से हाथरस जंक्शन स्टेशन पहुंची। इसके अलावा कानपुर से अलीगढ़ जाने वाली डीएमयू पैसेंजर ट्रेन करीब दो घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुुंची। 
विज्ञापन


डाउन ट्रैक पर गाजियाबाद से टूंडला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन तीन घंटे और लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को अपने टिकट निरस्त कर अन्य साधनों से गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों के नियमित संचालन के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार आरक्षण व 18 साधारण टिकट हुए निरस्त

हाथरस जंक्शन स्टेशन से यात्रा शुरू करने वाले चार यात्रियों को ट्रेनों के संचालन में देरी के कारण अपने आरक्षण निरस्त कराने पड़े। वहीं करीब 18 साधारण श्रेणी की टिकट को निरस्त कराया गया। इसके अलावा एक्सप्रेस ट्रेनों से दिल्ली की यात्रा करने वालों को लेट आईं पैसेंजर ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा। 

हम दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पर आए थे। गोमती एक्सप्रेस से हमारा रिजर्वेशन है, लेकिन यह ट्रेन काफी लेट है, इसलिए अब पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि जितनी देर में ट्रेन आएगी, उतनी देर में तो मैं गाजियाबाद पहुंच जाऊंगा।-मनीष कुमार निवासी हाथरस।
गोमती एक्सप्रेस से टूंडला जाने के लिए मैं स्टेशन पर आया हूं, लेकिन ट्रेन पहले एक घंटे देरी से थी, फिर डेढ़ घंटे लेट हो गई और अब दो घंटे लेट बताई जा रही है। जितनी देर का सफर नहीं है, उससे चौगुना समय तो मैं यहां इंतजार कर चुका हूं। -डाॅ. राजीव मोदी निवासी हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed