{"_id":"643aa6e3fafee6cc720b4ee3","slug":"training-for-election-on-20-april-in-hathras-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Nagar Nikay Chunav 2023: चुनाव के लिए प्रशिक्षण 20 अप्रैल को, पहले चरण में 1064 लेंगे ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nagar Nikay Chunav 2023: चुनाव के लिए प्रशिक्षण 20 अप्रैल को, पहले चरण में 1064 लेंगे ट्रेनिंग
Sat, 15 Apr 2023 07:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 15 Apr 2023 07:00 PM IST
सार
हाथरस प्रशासन की ओर से जिले के 10 हजार से अधिक कार्मिकों का डाटा फीड किया गया है। इसमें से 1064 कर्मचारियों को पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण प्रथम चरण में दिया जाएगा।
विज्ञापन
मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में निकाय चुनाव के लिए मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिए जाने के लिए प्रशासन की ओर से खाका खींच लिया गया है। प्रथम चरण में 20 अप्रैल को पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम चरण में 1064 कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से जिले के 10 हजार से अधिक कार्मिकों का डाटा फीड किया गया है। इसमें से 1064 कर्मचारियों को पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण प्रथम चरण में दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 20 अप्रैल को संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में होगा। मास्टर ट्रेनरों को भी प्रशिक्षण दे दिया गया है। प्रशिक्षण में इन कर्मियों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन