फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tragic death of mother and son due to car collision in Hathras

दर्दनाक हादसा: हाथरस में बाइक सवार मां-बेटे को कार ने मारी टक्कर, दोनों ने तोड़ा दम, वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 11 Jun 2022 08:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेन्सी, सादाबाद (हाथरस)
संवाद न्यूज एजेन्सी, सादाबाद (हाथरस) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 11 Jun 2022 08:51 PM IST
सार

राया मार्ग पर गांव पलावत के पास बाइक सवार मां-बेटे को एक बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Tragic death of mother and son due to car collision in Hathras
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में राया मार्ग पर शनिवार सुबह गांव पलावत के निकट शनिवार को बाइक सवार मां-बेटे को बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी बोलेरो चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

राया क्षेत्र के गांव नगला चेता की निवासी रामश्री पत्नी नारायण सिंह अपने बेटे राजकुमार के साथ बाइक से अपने मायके बहरदोई जाने के लिए घर से निकली थी। राया मार्ग पर गांव पलावत के निकट सादाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और 52 वर्षीय रामश्री देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घायल बाइक सवार को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लाया गया। हालत गंभीर होने पर घायल को रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय घायल राजकुमार पुत्र नारायण सिंह ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने 52 वर्षीय रामश्री और 27 वर्षीय राजकुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद मृतकों के परिजन भी सादाबाद पहुंच गए। हादसे के बाद नारायण सिंह बघेल के परिवार में कोहराम मच गया है। इस मामले में राजेंद्र सिंह पुत्र बाबूलाल निवासी नगला चेता, भारऊ राया जिला मथुरा ने गाड़ी चालक राजकुमार पुत्र रामवीर सिंह निवासी कुरावली खजूरिया थाना मुरसान के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed