फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Traffic of people of 30 villages difficult due to waterlogging

Hathras News: जलभराव से 30 गांवों के लोगों का आवागमन दूभर, पलट रहे वाहन, सुने न कोई

Fri, 03 Nov 2023 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 03 Nov 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Traffic of people of 30 villages difficult due to waterlogging
क़स्बा लाड़पुर के मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण फंसे वाहन - फोटो : संवाद

जलेसर रोड स्थित कस्बा लाड़पुर की मुख्य सड़क पर जलभराव की समस्या से लंबे समय से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासियों के साथ ही मार्ग से गुजरने वाले 30 गांवों के लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। जलभराव के कारण अक्सर वाहनों के पलटने की भी घटना हो रही हैं।

विज्ञापन


हाथरस से जलेसर रोड पर कस्बा लाड़पुर में दो रास्ते हैं। यहां कस्बे के भीतर होकर व बाईपास होकर लोग जलेसर के लिए रवाना होते हैं। इन दोनों ही रास्तों की हालात बेहद खराब है। दोनों रास्तों पर जलभराव के कारण स्थिति काफी खराब है। लोगों का कहना है कि कई सालों से व्याप्त जलभराव अब बड़ी दिक्कतें पैदा कर रहा है। यहां अक्सर वाहन फंस रहे हैं।
विज्ञापन


वाहनों के पलटने के कारण लोग चोटिल हो रहे हैं। दिक्कतों के चलते तमाम गांव के लोग अन्य गांवों से होकर आना जाने को मजबूर हैं। यहां जलनिकासी न होने से इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लगभग आठ हजार की आबादी वाले इस कस्बे से लगभग 15 गांव के लोग सीधे तौर पर जुड़े हैं। जो यहां से खरीदारी आदि करने आते हैं। सभी के लिए यहां से होकर गुजरना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे की मुख्य सड़क से गुजरना काफी दिक्कत वाला हो गया है। इसे लेकर कई बार जिम्मेदार व्यक्तियों से शिकायत की है, लेकिन जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं हो रहा।-आजाद, स्थानीय निवासी।
पहले सरकारी अधिकारी समस्या का खुद संज्ञान लेते थे। समस्या कुछ दिन बाद दूर हो जाती थी, लेकिन लाड़पुर केमुख्य मार्ग को लेकर सभी ने आंखें मूंद रखी हैं।-रमेश, स्थानीय निवासी
मुख्य मार्ग पर दो पहिया वाहनों का निकल पाना बड़ी दिक्कत की बात है। पहले तो पानी निकासी का प्रबंध होना चाहिए। बाद में सड़क निर्माण होना चाहिए, ताकि लंबे समय से चल रही समस्या का समाधान हो।-अर्जुन, स्थानीय निवासी
समस्या का समाधान हो सकता है। अगर पानी निकासी की व्यवस्था हो जाए। यहां पानी निकासी कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन जिला स्तर के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे।-नैना, स्थानीय निवासी

जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। समस्या के निस्तारण में कई स्तर से अटकलें लग रही हैं। हमने जिलाधिकारी को कई बार समस्या के निस्तारण को पत्र लिखा है, लेकिन अभी तक निस्तारण नहीं हो सका है।-कृष्ण गोपाल माहौर, ग्राम प्रधान, लाड़पुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed