{"_id":"6acaa28916b1d3faf30ae292","slug":"traders-association-burned-an-effigy-hathras-news-c-56-1-hts1003-155485-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: एमडीआर के विरोध में व्यापार मंडल ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: एमडीआर के विरोध में व्यापार मंडल ने फूंका पुतला
विज्ञापन
यूपीआई चार्ज का विरोध करते व्यापारी। स्रोत : स्वयं
- फोटो : Self
यूपीआई पर दो हजार से ज्यादा के भुगतान पर प्रस्तावित एमडीआर के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के आह्वान पर व्यापारियों ने पुतला दहन कर आक्रोश जताया। जिला अध्यक्ष मनोज अग्रवाल और जिला चेयरमैन कपिल अग्रवाल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में व्यापारियों ने शुल्क वापस लेने की मांग की और यूपीआई चार्ज मुर्दाबाद के नारे लगाए।
व्यापारियों ने कहा कि 15 अक्तूबर से 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क (एमडीआर) लगाए जाने से व्यापार जगत में चिंता है। पहले से ही विभिन्न करों का बोझ झेल रहे व्यापारियों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से कारोबार प्रभावित होगा। इससे बाजार में मंदी बढ़ने और सरकार को राजस्व का नुकसान होने की आशंका है।
व्यापारियों ने सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग नहीं मानी गई तो व्यापार मंडल बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष मनोज बूटिया, युवा जिलाध्यक्ष नवीन गुप्ता, जिला महामंत्री नितिन वार्ष्णेय, नरेंद्र सिंह, कामेश वार्ष्णेय, मोनू और सतीश चंद्र सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।