फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tractor-trolleys loaded with potatoes are creating jams

Hathras News: आलू से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगा रहे जाम, राहगीर परेशान, सड़क पर रेंग रहे वाहन

Fri, 28 Feb 2025 10:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Feb 2025 10:55 PM IST
सार

खोदाई के बाद आलू को बोरों में भरकर किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिये शीतगृहों में भंडारण करने पहुंचा रहे हैं। ऐसे में हर मार्ग पर आलू से लदे यह ट्रैक्टर-ट्रॉलियां ही दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन
Tractor-trolleys loaded with potatoes are creating jams
सादाबाद में विनोबा नगर चौराहे पर लगी आलू से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार - फोटो : संवाद

विस्तार

सादाबाद के शीतगृहों में आलू भंडारण शुरू होते ही सड़कों पर आलू से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार लगना शुरू हो गई है। क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित सादाबाद-मथुरा मार्ग, सहपऊ-जलेसर रोड और सादाबाद-मुरसान मार्ग पर रोजाना आलू से लदे वाहनों की लंबी कतार लग रही है, जिससे लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। वाहन सड़क पर रेंगने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि वर्तमान में सादाबाद क्षेत्र में आलू की खोदाई के कार्य ने तेजी पकड़ रखी है। खोदाई के बाद आलू को बोरों में भरकर किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिये शीतगृहों में भंडारण करने पहुंचा रहे हैं। ऐसे में हर मार्ग पर आलू से लदे यह ट्रैक्टर-ट्रॉलियां ही दिखाई दे रही हैं। इनके दौड़ने की वजह से सड़कों पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में क्षमता से अधिक आलू लादकर शीतगृहों तक पहुंचाया जा रहा है। 
विज्ञापन


अधिक वजन होने से सड़कों पर कई ट्रैक्टरों का आगे का हिस्सा काफी ऊपर तक उठ जाता है, जिससे हादसे का भी डर स्थानीय राहगीरों व वाहन चालकों को सता रहा है। एक साथ बड़ी संख्या में यह ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़कों पर दौड़ रही हैं। इनकी लंबी कतार लग रही है। शीतगृहों के सामने भी इनकी कतार लगी रहती है, जिससे यातायात भी बाधित हो रहा है। इनकी वजह से विनोबा नगर चौराहा, मथुरा अड्डा सहित कई अन्य जगहों पर 20 मिनट से लेकर आधा घंटे तक लोगों को जाम से भी जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed