फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tractor-trolley collides with tempo, farmer dies

Hathras Road Accident: ईंटो से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टेंपों में मारी टक्कर, किसान की मौत, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 22 Jan 2026 09:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 22 Jan 2026 09:28 PM IST
सार

किसान अपने खेत से मिर्च लदवाकर टेंपो से सादाबाद सब्जी मंडी जा रहा था। ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टेंपो को टक्कर मार दी। जिससे किसान घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 

विज्ञापन
Tractor-trolley collides with tempo, farmer dies
मृतक किसान पंकज, हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोतवाली सादाबाद क्षेत्र में 22 जनवरी की सुबह आगरा रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास सब्जी मंडी जा रहे एक टेंपो को ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार युवक पंकज (35) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में कोतवाली सादाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


सहपऊ क्षेत्र के गांव रसगवां सहपऊ निवासी मृतक के भाई सत्यवीर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उनके भाई पंकज कुमार 22 जनवरी की सुबह करीब पांच बजे अपने खेत से मिर्च लदवाकर टेंपो से सादाबाद सब्जी मंडी जा रहे थे। इस दौरान आगरा रोड पर भारत पेट्रोल पंप के समीप आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन कोतवाली पहुंचे। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल योगेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed