फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tractor driver shot in the forehead while sleeping at home.

Hathras News: घर में सो रहे ट्रैक्टर चालक के माथे में मारी गोली

Sat, 18 Jul 2026 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 18 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver shot in the forehead while sleeping at home.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
हाथरस रोड स्थित गांव चमरौली में गुरुवार देर रात घर में सो रहे एक ट्रैक्टर चालक पर अज्ञात हमलावर ने बेहद करीब से तमंचे से गोली चला दी। गोली उसके माथे में धंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से उसे आगरा भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि गोली घायल के माथे में आधी धंसी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार चमरौली निवासी संजय (40) पुत्र स्व. नेत्रपाल सिंह उर्फ मुंशी खेत से लौटकर घर के बाहर ट्रैक्टर खड़ा करने के बाद चारपाई पर सो रहे थे। देर रात एक अज्ञात युवक घर में घुसा और उनके माथे पर गोली मारकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि घायल के तहेरे भाई अमित कुमार ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed