{"_id":"6ae2590dcf4f33adb00f3ca1","slug":"12000-families-in-the-city-faced-a-power-crisis-for-13-hours-hathras-news-c-56-1-hts1003-156322-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शहर के 12 हजार परिवारों ने 13 घंटे झेला बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शहर के 12 हजार परिवारों ने 13 घंटे झेला बिजली संकट
विज्ञापन
वाटर वर्क्स बिजलीघर पर ट्रांसफॉर्मर बदलते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Samvad
हाथरस। शहर में बुधवार को करीब एक तिहाई हिस्से के 12 हजार परिवारों को 13 घंटे बिजली संकट झेलना पड़ा। वाटर वर्क्स बिजलीघर से जुड़े इलाकों में सुबह नौ बजे बिजली गुल हुई। आपूर्ति देर रात 10 बजे के बाद बहाल हो सकी।
त्योहार से ठीक पहले लंबी कटौती से लोगों को बिजली के साथ पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत 33/11 केवी वाटर वर्क्स उपकेंद्र पर क्षमता वृद्धि का काम किया गया। यहां पांच एमवीए के पुराने ट्रांसफॉर्मर को हटाकर आठ एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। इसके बाद तकनीकी कर्मचारियों ने टेस्टिंग और चार्जिंग की।
शटडाउन के चलते पुलिस लाइन, बेलनशाह, किला गेट, चौबे वाले महादेव, कृष्णा नगर, गणेश गंज, ढकपुरा, जोगीपुरा, आदर्श नगर, नगला चौबे, गोशाला रोड, नगला अलगर्जी, रानी का नगला, लाल डिग्गी, आरटीओ और माया सिटी समेत कई मोहल्लों की आपूर्ति ठप रही। बिजली न मिलने से घरों में सबमर्सिबल और मोटर नहीं चल सकीं। इन्वर्टर भी जवाब दे गए। इससे घरेलू कामकाज और कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
क्षमता वृद्धि से मिलेगी राहत की उम्मीद
अधिकारियों के अनुसार, वाटर वर्क्स उपकेंद्र पर पांच एमवीए की जगह आठ एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। इससे ओवरलोडिंग, लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या कम होने की उम्मीद है। हालांकि, इस काम के लिए दिनभर बिजली बंद रहने से शहरवासियों को परेशानी उठानी पड़ी।
- 8 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगने से शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होगी। ओवरलोडिंग, लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से शहरवासियों को स्थायी राहत मिलेगी। आगामी त्योहारों में भी निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। - संदीप कुमार, अधिशासी अभियंता, शहर।
- सुबह नौ बजे बिजली कटने से घरों की टंकियों का पानी खत्म हो गया। त्योहार की साफ-सफाई का काम अधूरा छोड़कर हैंडपंपों से पानी लाना पड़ा। -भरत, निवासी किला गेट।
- दोपहर दो बजे तक इन्वर्टर की बैटरी भी डिस्चार्ज हो गई। मोबाइल चार्ज न होने से जरूरी कामकाज और फोन कॉल प्रभावित हुए। -राजवीर सिंह, निवासी वाटर वर्क्स।
- दीपावली की साफ-सफाई और रंग-रोगन के बीच दिनभर बिजली न रहने से परेशानी हुई। शाम के बाद अंधेरा होने बच्चों की पढ़ाई छूटी और खाना बनाने में भी दिक्कत आई। -सुनीता वर्मा, गृहिणी, गणेश गंज।
करवा चौथ और दिवाली पर ग्राहकों की भीड़ के बीच बिजली कटौती से कारोबार प्रभावित हुआ। ग्राहकों का माल तैयार नहीं हो सका, उन्हें अगले दिन आने को कहना पड़ा। - रवि, दुकानदार, गोशाला।
- दिनभर बिजली न रहने से परेशानी हुई, लेकिन वाटर वर्क्स पर आठ एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगने से राहत की उम्मीद है। इससे गर्मियों में ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या दूर होने की उम्मीद है।— संजय कुमार, निवासी गोशाला रोड।