{"_id":"65d0ddef855a7e593d006bd7","slug":"tractor-driver-dies-after-being-electric-current-in-tractor-from-high-tension-line-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रैक्टर, करंट से हुई चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रैक्टर, करंट से हुई चालक की मौत
Sat, 17 Feb 2024 09:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 17 Feb 2024 09:55 PM IST
सार
किसान ट्रैक्टर लेकर खेत की ओ जा रहा था। घर के नजदीक झूलती हुई हाईटेंशन लाइन की चपेट में ट्रैक्टर आ गया। करंट से ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने उन्हें करंट मुक्त कराया। घायल हालत में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक ट्रैक्टर चालक किसान वीरी सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जनपद में कोतवाली मुरसान क्षेत्र के खुटीपुरी जाटान में 17 फरवरी की दोपहर को ट्रैक्टर लेकर जा रहे किसान की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मुरसान कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खुटीपुरी जाटान निवासी 42 वर्षीय वीरी सिंह पुत्र किशोरी लाल दोपहर को ट्रैक्टर लेकर खेत की ओ जा रहे थे। घर के नजदीक झूलती हुई हाईटेंशन लाइन की चपेट में ट्रैक्टर आ गया। करंट से ट्रैक्टर चालक वीरी सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। मंजर देख ग्रामीणों ने सूझबूझ से उन्हें करंट मुक्त कराया। घायल हालत में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस भी मौके आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन