{"_id":"5f57724b8ebc3e615b3ad243","slug":"tractor-driver-died-in-accident-hathras-news-ali243238482","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर नहर में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर नहर में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, चालक की मौत
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बाईपास रोड एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इसमें दबकर चालक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां पर मृतक के परिवार के लोग भी पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
लहरा रोड वसुंधरा कॉलोनी निवासी विजेंद्र सिंह (45 वर्ष) पुत्र सूरजमल शटरिंग का काम करता था। मंगलवार की सुबह करीब पौने नौ बजे वह ट्रैक्टर-ट्राली लेकर दयानतपुर शटरिंग लेने जा रहा था। बाईपास रोड नहर पुल पर किसी को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और नहर में पलट गया। यह देख आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक ट्रैक्टर के नीचे दबे विजेंद्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। नहर से शव को बाहर निकाल कर पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। हादसे की सूचना परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजन व परिचितों की पोस्टमार्टम हाउस पर भीड़ लग गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।