{"_id":"6a50139a54f683ea3b0cc540","slug":"tractor-crashes-into-tree-driver-dies-hathras-news-c-259-1-ssn1001-103054-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रैक्टर पेड़ से टकराया, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रैक्टर पेड़ से टकराया, चालक की मौत
Fri, 10 Jul 2026 03:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 10 Jul 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
वीरेश का फाइल फोटो
- फोटो : File Photo
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर चौपाल सागर के निकट बुधवार की शाम करीब पांच बजे हाथरस की गोशाला में भूसा खाली लौट रहा ट्रैक्टर असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक वीरेश (20) निवासी मोहल्ला पलटन सासनी की मौत हो गई।
वीरेश पुत्र केसरिया उर्फ केशव प्रसाद बुधवार को अपने ट्रैक्टर ट्राॅली में भूसा भरकर हाथरस की एक गोशाला गया था। वह भूसा खाली कर ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित चौपाल सागर के निकट पहुंचा, वैसे ही किसी वाहन को बचाने की कोशिश असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया।
हादसे में ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। परिजन भी पहुंच गए और घायल वीरेश को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद