Hathras: मथुरा-कासगंज पैसेंजर से टकराया ट्रैक्टर, कोच का पायदान ट्रैक्टर में उलझा, एक यात्री हुआ घायल
टक्कर के बाद ट्रेन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते उसे मेंडू स्टेशन पर करीब 22 मिनट तक रोका गया। रेलवे कर्मचारियों ने जांच कर आवश्यक मरम्मत की, जिसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 55334 सोमवार शाम करीब सात बजे हाथरस सिटी से आगे बढ़ रही थी, इसी दौरान गांव सोखना के पास रेलवे ट्रैक के किनारे फेंसिंग कार्य के लिए रखा गया एक ट्रैक्टर अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के अंतिम कोच का पायदान ट्रैक्टर में फंस गया और क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे के दौरान पायदान के निकट खड़े यात्री पुष्पेंद्र निवासी हसायन घायल हो गए। वह मथुरा से हसायन जा रहे थे।
ट्रेन के ट्रैक्टर से टकराते ही चीखपुकार मच गई। आननफानन इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम के माध्यम से अधिकारियों को दी गई। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम भी मौके पर पहुंची। घायल यात्री को उपचार के लिए तत्काल बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेलवे कर्मचारियों और सहयात्रियों ने इसमें मदद की। इस दौरान अन्य कई यात्रियों के भी चोट लगने की बात सामने आई है, लेकिन उनका इलाज निजी अस्पतालों में कराए जाने की बात सामने आई है।
22 मिनट मेंडू स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन
टक्कर के बाद ट्रेन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते उसे मेंडू स्टेशन पर करीब 22 मिनट तक रोका गया। रेलवे कर्मचारियों ने जांच कर आवश्यक मरम्मत की, जिसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
लापरवाही की आशंका
बताया जा रहा है कि रेलवे की ओर से ट्रैक के दोनों ओर फेंसिंग लगाई जा रही है। संबंधित ठेकेदार की ओर से निर्माण सामग्री ट्रैक के बेहद नजदीक रखी गई थी। लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। वहीं चर्चा यह भी है कि फैंसिंग किए जाने का काम शाम पांच बजे बंद हो गया था, ट्रैक्टर माल चोरी करने पहुंचा था।
घटना की जांच हो रही है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। किस व्यक्ति का ट्रैक्टर किस काम के लिए मौके पर मौजूद था, उसके बारे जानकारी की जा रही है। एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी है, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।-संजीव कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक एवं पीआरओ इज्जतनगर।