फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Toppers Talk Event: Meritorious students honored

टॉपर्स टॉक इवेंट : मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

Thu, 01 Sep 2022 10:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Toppers Talk Event: Meritorious students honored
सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान। संवाद - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल में टॉपर्स टॉक इवेंट - 2022 के तहत सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्रों को लगन के साथ नियमित रूप से पढ़ाई करने की सीख दी गई। प्रबंधक रामेश्वर सिंह जैसवाल व प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश शर्मा ने मां सरस्वती के छवि चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कक्षा 10 की छात्रा प्रज्ञा पालीवाल को जिले में प्रथम स्थान लाने पर मुख्य अतिथि व प्रधानाचार्य ने सामूहिक रूप से ट्राफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इसके अलावा गौरव अग्रवाल, उत्सव चौधरी, नमन किशोर, उपासना, गुंजन, दिव्या गोयल, कशिश गोयल, नंदिनी अग्रवाल, मानसी, प्रेम गर्ग, विशेष बंसल, अनमोल वार्ष्णेय, वरुण दीक्षित, विशाल कौशिक, कार्तिक गौतम, देवेश कुमार, ज्योति पाराशर, राधा सारस्वत, स्नेहा बंसल, अंजलि कुमारी, दिव्या शर्मा, सताक्षी गौड़, प्रियांशी शर्मा, वैष्णवी सिसौदिया को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

अंत में प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से कहा कि हमें अपने बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करके उनके मन की बात सुननी चाहिए। समय-समय पर उनको पढ़ाई के लिए प्रेरित करते रहना चाहिए। बच्चों को जीवन में सफलता पाने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर अथक परिश्रम, लगन व दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन शिव नारायन शर्मा, हर्षिता शर्मा, पूजा अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed