फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tomorrow Holika Dahan will take place at 1377 places in the district

Hathras News: कल जिले में 1377 स्थानों पर होगा होलिका दहन

Wed, 12 Mar 2025 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 12 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow Holika Dahan will take place at 1377 places in the district
जिले में 13 मार्च की रात को 1377 स्थानों पर होलिका दहन होगा। शहर में किला गेट स्थित बड़ी होली में रात साढ़े 11.30 बजे अग्नि का प्रवेश होगा। इसके बाद बाकी जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा। धुलेेंडी और जुमे की नमाज एक दिन होने की वजह से प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए प्रशासन ने थाना क्षेत्र वार जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। यह अफसर होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण करने में जुट गए हैं। जिले में 101 संवेदनशील होलिका दहन स्थल चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

किला गेट स्थित बड़ी होली के प्रबंधक रामगोपाल आंधीवाल ने बताया कि बड़ी होलिका का दहन 13 मार्च को रात 11:30 बजे होगा। शास्त्रसम्मत तरीके से इस समय का निर्धारण शहर के विद्वानों, धर्माचार्यों और प्रबुद्धजनों से विचार-विमर्श के बाद विशेष सहयोगी डाॅ. ओपी शर्मा, राजीव आंधीवाल, संजीव आंधीवाल, अतुल आंधीवाल, राजू आंधीवाल, मनोज आंधीवाल, सीताराम मिश्रा, दिनेश पंडित, कौशल किशोर, अजय रेडियो वाले, मुकुल दीक्षित लैब वाले, मयंक गौतम से विचार-विमर्श के उपरांत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होलिका दहन से पहले जनहितकारी सेवाओं के लिए पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इधर, होली के दिन रमजान के जुमे की नमाज को देखते हुए सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे। किसी भी विवाद की स्थिति पैदा होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करेंगे।

----
यह है मुहूर्त
फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि का आरंभ 13 मार्च को सुबह 10:35 बजे से होगा। यह तिथि 14 मार्च को दोपहर 12:23 बजे तक रहेगी। ऐसे में होलिका दहन का मुहूर्त 13 मार्च को रात्रि 11 बजकर 26 मिनट से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस तरह होलिका दहन के लिए कुल 1 घंटे 4 मिनट का समय मिलेगा।
----
17 मार्च को होगा बासोड़ा पूजन

विद्वानों की मानें तो इस साल 14 मार्च को होली खेले जाने के बाद बासोड़ा का पूजन 17 मार्च को होगा। पुलिस प्रशासन की ओर से दोनों पर्वों के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी की जा रही है।

----
हिंदू पंचांग के अनुसार होलिका दहन हर वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होता है। इस बार 13 मार्च को 11.26 बजे से होलिका दहन का मुहूर्त शुरू होगा। इसके अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है।
-आचार्य वल्लभाचार्य महाराज, विद्वान।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed