फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Toll tax will increase from the night of 31 March

Hathras News: 31 मार्च की रात से वाहन चालकों पर बढ़ेगा टोल टैक्स का बोझ, यह होंगी नई दरें

Sat, 29 Mar 2025 04:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 29 Mar 2025 04:19 PM IST
सार

1 अप्रैल से नया टोल टैक्स लगेगा। टोल टैक्स में करीब दो से तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा अन्य कई राष्ट्रीय राजमार्गाें, हाथरस से गाजियाबाद, मेरठ, हरिद्वार आदि मार्गाें पर जाने वाहन स्वामियों को पहले से अधिक टोल टैक्स की अदायगी करनी होगी।

विज्ञापन
Toll tax will increase from the night of 31 March
बरौस टोल प्लाजा - फोटो : संवाद

विस्तार

31 मार्च की मध्यरात्रि से टोल टैक्स की दरें बढ़ जाएंगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने इसकी तैयारी करते हुए नई सूची तैयार कर ली है। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार को छोड़कर बाकी सभी वाहनों को बढ़ी हुई दरों पर टोल टैक्स का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन


वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अब कुछ दिन बाकी रह गए हैं। एक अप्रैल से टोल टैक्स की नई दरें प्रभावी हो जाएंगी। इस बार टोल टैक्स में करीब दो से तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसमें आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा अन्य कई राष्ट्रीय राजमार्गाें को शामिल किया गया है। हाथरस से गाजियाबाद, मेरठ, हरिद्वार आदि मार्गाें पर जाने वाहन स्वामियों को पहले से अधिक टोल टैक्स की अदायगी करनी होगी। इनमें ट्रक और बसों के अलावा भारी वाहन भी शामिल हैं।
विज्ञापन


हालांकि कृषि कार्य करने वाले ट्रैक्टरों पर टोल टैक्स नहीं लगेगा। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बरौस व मडराक टोल प्लाजा पर कार को छोड़कर अन्य वाहनों के टोल टैक्स की दरों में इजाफा किया जा रहा है। ब्रज भूमि एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विनय कुमार वर्मा ने बताया कि 31 मार्च की रात से परिवर्तित दरें लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होंगी बरौस व मडराक टोल प्लाजा पर नई दरें
वाहन   पहले वापसी सहित अब वापसी सहित
कार    35-55 रुपये 35-55 रुपये
हल्के वाणिज्यिक वाहन 55-85 रुपये 60-90 रुपये
बस और ट्रक  120-180 रुपये 125-185 रुपये
10 चक्का वाहन 185-280 रुपये 195-290 रुपये
10 चक्का से अधिक 185-280 रुपये 195-290 रुपये
ओवर साइज वाहन  225-340 रुपये 235-355 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed