फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Today the Shiva temple will reverberate with cheers,

Hathras News: आज जयकारों से गूंजेंगे शिवालय, जलाभिषेक करेंगे भक्त

Mon, 14 Jul 2025 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Today the Shiva temple will reverberate with cheers,
अलीगढ़ रोड पर कलश कांवड़ लेकर जाते कांवड़िये। संवाद - फोटो : samvad
सावन के पहले सोमवार को (आज) जिले के शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारों की गूंज रहेगी। भक्त अपने आराध्य शिव का जलाभिषेक करेंगे। सुबह तड़के से यह सिलसिला शुरू हो जाएगा। मंदिरों में रविवार देर रात से ही शिवलिंगों का शृंगार करना शुरू हो गया था।
विज्ञापन

रविवार को पूरे दिन शहर के प्रमुख मंदिरों में साफ-सफाई का दौर चलता रहा। देर रात तक आयोजक व्यवस्थाओं में जुटे रहे। मान्यता है कि सावन के माह में भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व है। इसमें भी सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना अधिक की जाती है। इसे लेकर सोमवार को जिले के प्रमुख शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। सुबह तड़के से शुरू होने वाला पूजा-अर्चना का सिलसिला शाम तक जारी रहेगा। शाम को जगह-जगह भगवान भोलेनाथ का भव्य शृंगार किया जाएगा।
विज्ञापन


शहर के इन मंदिरों में उमड़ेगी भक्त
सावन माह के पहले सोमवार को हर मंदिर में भीड़ नजर आएगी, लेकिन शहर के प्रमुख मंदिर हैं जिनमें अधिक संख्या में भक्त पहुंचेंगे। इन मंदिरों में शहर के रेलवे सिटी स्टेशन रोड स्थित गोपेश्वर महादेव, मेंडू रोड स्थित चौबे वाले महोदव, जोगिया रोड स्थित बाबुलनाथ महादेव, अलीगढ़ रोड स्थित कैलाश महादेव हैं। इसके साथ मथुरा रोड स्थित बौहरेश्वर महादेव, आगरा रोड स्थित चिंता हरण महादेव, कमला बाजार स्थित कामेश्वर महादेव, कमला बाजार स्थित चमत्कारी महादेव पर भी भक्तों की भीड़ रहेगी। हनुमान गली स्थित राज राजेश्वर महादेव, आगरा रोड स्थित चिंताहरण महादेव आदि शिवालयों में भक्त जलाभिषेक करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़क पर रही बम-बम भोले की गूंज

रविवार को पूरे दिन कांवडि़ये राजघाट, सोरों, कछला सहित अन्य गंगा घाटों से गंगाजल लेकर लौटते नजर आए। जिले में सड़कों से होकर गुजर रहे शिव भक्त बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए जा रहे थे। देर रात तक कांवडि़ये मथुरा-कागसंज और आगरा-अलीगढ़ रोड से निकलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed