फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Today is the last chance to take admission in colleges.

Hathras News: महाविद्यालयों में प्रवेश लेने का आज आखिरी मौका

Thu, 25 Sep 2025 05:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 25 Sep 2025 05:38 AM IST
विज्ञापन
Today is the last chance to take admission in colleges.
शहर के महाविद्यालयों में स्नातक व परास्नातक में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के पास पंजीकरण कराने का बृहस्पतिवार को आखिरी मौका है। राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय की ओर से वेब पंजीकरण के लिए निर्धारित समय सीमा बृहस्पतिवार को समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

महाविद्यालयों में प्रवेश से पूर्व वेब पंजीकरण कराना अनिवार्य किया गया है। पंजीकरण कराने के बाद ही महाविद्यालय में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय ने वेब पंजीकरण की समय सीमा 25 सितंबर की शाम तक निर्धारित की है। पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों को ही स्नातक, परास्नातक व अन्य कक्षाओं में प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा की प्राचार्य डॉक्टर मृदुला गौतम ने बताया कि जो विद्यार्थी अब तक पंजीकरण से वंचित हैं, वह अपना पंजीकरण करा लें, जिससे भविष्य में प्रवेश के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed