फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Today Hathras will be immersed in patriotism due to Tiranga Yatra

Hathras News: आज तिरंगा यात्रा से देशभक्ति में डूबेगा हाथरस

Tue, 12 Aug 2025 12:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 12 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Today Hathras will be immersed in patriotism due to Tiranga Yatra
अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम के तहत मंगलवार को शहर में तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रा के प्रति शहरवासियों में काफी उत्साह है। पूरा शहर देशभक्ति में सराबोर होगा।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा में मुख्य सहयोगी के रूप में एके फूड प्रोडक्ट, सह सहयोगी के रूप में एपेक्स बैटरी और दून पब्लिक स्कूल रहेंगे। विशेष सहयोगी के रूप में में आरके ज्वेलर्स, प्रेम रघु ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, तोता कलर, भजनलाल सराफ, राठी प्लास्टिक, बेस्ट बाई और इंडियन बैंक हैं। तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के संगीत की धूम रहेगी।
विज्ञापन

12 अगस्त को सुबह साढ़े आठ बजे यह यात्रा तालाब चौराहा स्थित इंडियन बैंक की मुख्य शाखा से शुरू होगी और शहर के प्रमुख मार्गाें से होकर गुजरेगी। शहर के प्रमुख चौराहों पर यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। यात्रा के लिए शहर के सभी चौराहों को तिरंगों से सजाया जाएगा। हर हाथ में तिरंगा दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा को लेकर स्कूल संचालकों में भी जोश है। एनसीसी कैडेट भी इस यात्रा में प्रतिभाग करेंगे। यात्रा में शहर की सामाजिक संस्थाएं भी शिरकत करेंगी। इंडियन बैंक से होते हुए यह यात्रा शहर के रामलीला ग्राउंड, सासनी गेट चौराहा, गुड़िहाई बाजार, सराफा चौक, नयागंज चौराहा, चामड़ गेट चौराहा होते हुए शहीद भगत सिंह पार्क पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed