{"_id":"5814e2414f1c1b250ebc24db","slug":"today-festival-of-lanterns-lights-and-home-market-jagmgaa","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपोत्सव आज, रोशनी से जगमगाए घर और बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपोत्सव आज, रोशनी से जगमगाए घर और बाजार
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
दिवाली की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ उमड़ने से बने जाम के हालात।
- फोटो : अमर उजाला
हिंदुओं के सबसे बड़े दिवाली पर्व को लेकर सुबह से लेकर शाम तक ग्राहकों की हर बाजार में काफी भीड़ लगी रही। लोगों ने पूजा पाठ के साथ-साथ जरूरत की हर चीज की खरीदारी की। शहर में दुकानों पर ग्राहकों का मेला सा लगा रहा। दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ने के चलते दुकानदारों को भी एक मिनट की फुर्सत नहीं मिली।
बाजारों में लोगों को वाहनों से दूर पैदल निकलने में भी काफी समय लगा। त्योहार की तैयारी में लोग सुबह से शाम तक जुटे रहे। घर व प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई भी की गई। महिलाओं ने घरों में त्योहार पर लजीज पकवान बनाने की तैयारी की वहीं घर के आंगन में गोबर व मिट्टी से लीप कर आकर्षक रंगोली बनाई। देर शाम तक शहर के बाजार व घर आकर्षक विद्युत झालरों से जगमग दिखाई दिए। शहर में अधिकांश बिल्डिंग विद्युत रोशनी से नहाई हुई थीं।