फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Today, Amar Ujala fair will honor talented students at Shri Dauji Maharaj

आज करेगा अमर उजाला मेला श्री दाऊजी महाराज में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान

Wed, 11 Sep 2019 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Today, Amar Ujala fair will honor talented students at Shri Dauji Maharaj
अमर उजाला आज करेगा प्रतिभाशालियों का सम्मान
विज्ञापन

मेला श्रीदाऊजी महाराज में आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम
विद्यार्थियों में गजब का उत्साह, जिले भर के विद्यालयों के विद्यार्थी होंगे सम्मानित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। प्रतिभाशाली विद्यार्थी देश का भविष्य होते हैं और उनका सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। इस भावना को ध्यान में रखते हुए पिछले साल की भांति इस साल भी अमर उजाला प्रतिभाशाली सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। बृज क्षेत्र के मेला श्रीदाऊजी महाराज में इस बार भी जिले के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं सम्मानित किए जाएंगे। 11 सितंबर को सुबह 10 बजे से मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में होने वाले इस कार्यक्रम में कई शिक्षाविद् भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर जिले के 50 से ज्यादा स्कूल-कॉलेजों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

यह सम्मान यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड के टॉपर बच्चों को दिया जाएगा। प्रत्येक स्कूल की हर क्लास के टॉपर विद्यार्थी को इसके लिए चुना गया है। जिले के सभी विद्यालयों के कक्षा छह से कक्षा 12 तक के हर क्लास के एक टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसे लेकर विद्यार्थियों में गजब का उत्साह है। पूरे दिन अमर उजाला कार्यालय में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सूची जमा कराने के लिए तांता लगा रहा। इस कार्यक्रम में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार व एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

यह हैं सहयोगी
राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हाथरस
आरपीएम महाविद्यालय , हाथरस
दून पब्लिक स्कूल, हाथरस
लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, हाथरस
आरबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुरसान
झम्मन लाल पवन स्मृति इंटर कॉलेज, सिकंदराराऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed