फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Today 23 buses will go to Lucknow, there will be shortage of buses on other routes

Hathras News: आज 23 बसें जाएंगी लखनऊ, अन्य मार्गों पर रहेंगी बसों की किल्लत

Sat, 14 Jun 2025 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Today 23 buses will go to Lucknow, there will be shortage of buses on other routes
पुलिस महकमे में आरक्षी बने 975 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिलाने के लिए शनिवार को हाथरस डिपो की 23 बसें लखनऊ रवाना होंगी। इसके चलते दो दिन हाथरस से दिल्ली व आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर बसों की किल्लत रहेगी।
विज्ञापन


आरक्षी भर्ती में नियुक्त हुए सभी युवाओं को 15 जून को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। हाथरस जिले के 975 युवाओं को भी नियुक्ति पत्र मिलने हैं। ये युवा को शनिवार (आज) को बसों से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। बृहस्पतिवार की रात इन बसों की सफाई की गई। फस्ट एड बॉक्स की दवाओं को भी अपडेट किया गया।
विज्ञापन


यह बसें आज सुबह पुलिस लाइन में पहुंच जाएंगी। यहां से अधिकारियों के निर्देश के अनुसार अलग-अलग क्षेत्र होते हुए लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी। प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हाथरस डिपो सुमित अवस्थी ने बताया कि यात्रियों को बसों की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। कई बसों के अतरिक्त फेरे लगवाए जाएंगे। यात्रियों की मांग पर यथा संभव बसों का संचालन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रूटों पर बढ़ाए जाएंगे अतरिक्त फेरे

हाथरस डिपो से विभिन्न रूटों पर करीब 85 बसों का संचालन होता है। अधिकांश बसें आगरा, अलीगढ़, सिकंदराराऊ व दिल्ली के लिए संचालित होती हैं। दो दिन तक 23 बसों की कटौती होने से इन रूटों पर कम बसें संचालित होंगी। हालांकि जरूरत के अनुसार इन रूटों पर अतरिक्त फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। दो दिन बाद फिर से नियमित रूप से बसों का संचालन किया जाएगा।


इन बसों को हटाकर दिया पुलिस को

हाथरस डिपो ने कुल 23 बसों को मुख्य मार्ग से हटाकर पुलिस आरक्षियों को लेकर लखनऊ भेजा है। इसमें दिल्ली मार्ग की सात बसें, हल्द्वानी मार्ग की दो बसें, लखनऊ मार्ग की तीन बसें, मेरठ मार्ग की दो, हरिद्वार मार्ग की दो, मुरादाबाद मार्ग की एक, बिजनौर मार्ग की एक, साहरनपुर मार्ग की दो, इटावा की एक बस व दो अन्य बसों को उनके मार्ग से हटाया गया है। इनमें लगभग सभी बसें आगरा-अलीगढ़ मार्ग का एक चक्कर काटने के बाद आगरा से रवाना होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed