फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   To save the goat, the farmer who landed in the well died of poisonous gas

बकरी को बचाने के लिए कुएं में उतरे किसान की जहरीली गैस से मौत

Wed, 16 Jun 2021 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
To save the goat, the farmer who landed in the well died of poisonous gas
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव बढ़ानू में मंगलवार की सुबह कुएं में गिरी बकरी को निकालने गए किसान की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कांटा डाल कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी राजन वाल्मीकि (50) पुत्र जंगाली की बकरी 60 फुट गहरे कुएं में गिर गई। कुआं सूखा होने के कारण उसमें गैस बन गई थी। कुआं में उतरते ही राजन का दम घुटने लगा और वह बेहोश होकर गिर गया। ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचा दिया।
विज्ञापन

आवाज देने पर जब अंदर कोई जवाब नहीं मिला तो लोग हड़बड़ा गए। कुएं में देखने के लिए मोमबत्ती का प्रयोग किया गया लेकिन, वह भी 20 फुट अंदर जाने के बाद बुझ गई। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कांटा डाल कर राजन को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed