फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   To become the enemy of the foster cow cow

गो पालक ही बन रहे गाय के दुश्मन

Sat, 27 Aug 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sat, 27 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
To become the enemy of the foster cow cow
memorandome - फोटो : amar ujala
गो पालक ही गायों की जान के दुश्मन बन रहे हैं। खासतौर पर ऐसे लोग जो गाय और गोवंश को रेलवे पटरी के किनारे बांध रहे हैं। रस्सी खुलने अथवा खोले जाने पर गाय और गो वंश घूमते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच जाती हैं।
विज्ञापन


तीन माह में करीब 25 गाय और गोवंश ट्रेन की चपेट में आकर मर चुके हैं। इससे आक्रोशित गो सेवकों ने शनिवार को रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन मास्टर के जरिये रेल मंत्रालय को पत्र भेजा है। शहर में पटरियों किनारे बाड़ लगाने की मांग की है ताकि गाय और गोवंश को ट्रेन की चपेट में आने से सुरक्षित किया जा सके।
विज्ञापन


गो सेवक शिवशंकर गुलाठी और अभिषेक रंजन आर्य के अनुसार शहर क्षेत्र में होकर गुजर रही रेलवे पटरियों के सहारे गाय बांधी जा रही है। यह गाय खुलने पर ट्रेन की चपेट में आ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गो सेवकों के ज्ञापन में रेलवे प्रशासन से पटरियों के सहारे पशुआें को बांधने से रोकने की आवाज उठाई गई। मांग की रेलवे प्रशासन को  पटरियों के सहारे पशुआें को बांधने से रोकना चाहिए। पटरियों के सहारे जहां बैरीकेटिंग नहीं है, वहां बैरीकेटिंग कराई जाए।


गायों की रक्षा के लिए सख्त कदम की जरूर
गो सेवकों की ओर से दिए गए ज्ञापन में गाय और गोवंश की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की आवाज उठाई गई। कहा गया कि ट्रेन की चपेट में गायों के मरने से रोकने को जल्द उपाय न हुए तो आंदोलन पर विवश होंगे।

ज्ञापन देने वालों में मनोज उपाध्याय,  गोविंदा शर्मा, अंकुर राजौरिया,  सौरभ अग्रवाल, हितेश गोस्वामी  आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed