फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   to avoid DM order

डीएम के आदेश हवा, नहीं बांटा एमडीएम

Sun, 24 May 2015 01:11 AM IST
hathras
hathras Updated Sun, 24 May 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निर्णय के बाद डीएम ने बीएसए एवं सभी बीईओ को बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों में भी एमडीएम का वितरण करने के निर्देश दिए हैं। किंतु हेडमास्टरों ने पहले ही दिन इन निर्देशों को हवा में उड़ा दिया।

प्रदेश के अतिकुपोषित जिलों में हाथरस के भी शामिल होने के बाद शासन ने जिले के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों में भी एमडीएम का वितरण कराने का निर्णय लिया था। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए शासन के निर्देश पर जिले में पोषण मिशन का संचालन भी किया जा रहा है।

विज्ञापन

इसमें डीएम शमीम अहमद खान, सीडीओ जावेद अख्तर जैदी सहित जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने जिले में दो-दो गांवों को गोद ले रखा है, जिससे इन गांवों के कुपोषित बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने भी परिषद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टियों में भी एमडीएम का वितरण कराने का निर्णय लिया है।

इसके लिए सुबह 9 से 11 बजे तक एमडीएम वितरित कराने के निर्देश सभी प्रधानाध्यापकों को दिए गए हैं, जिससे इन विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ इन विद्यार्थियों को गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को स्कूल आने की आदत भी बनाई रखी जा सके, किंतु पहले दी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक नगला रानी सहित शहर के अधिकांश विद्यालयों में ताले लटके हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed