{"_id":"57238cee4f1c1b3969a915c7","slug":"titijed-hectic-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीटीजेड में ताबड़तोड़ बिजली कटौती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीटीजेड में ताबड़तोड़ बिजली कटौती
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। बिजली संकट से जिलेभर में हाहाकार मचना शुरू हो गया है। शुक्रवार को सुबह मीतई बिजलीघर पर बंदरों की उछलकूद से 132 केवी मेन बसवार का आयुसलेटर फट गया, जिससे शहर की बिजली प्रभावित हुई। वहीं कंट्रोल की कटौती ने दोपहर में तीन घंटे की कटौती कराई, जिससे पूरे दिन लोगों में हाहाकार मचा रहा।
गर्मी में बिजली संकट से जिला बेहाल हो गया है। एक तरफ कंट्रोल से कटौती बढ़ रही है तो दूसरी ओर स्थानीय अव्यवस्थाएं कटौती का कारण बन रही हैं। गर्मी में ओवरलोड से विद्युत लाइनें टूट रही हैं। वहीं उपकरणों में आग लग रही है। गुरुवार की शाम को ओढ़पुरा बिजली दफ्तर पर केबल बक्से में आग लगने के कारण आधे शहर की बिजली देर रात तक बंद रही, जिससे लोगों का भीषण गर्मी में बिना बिजली के रह पाना मुश्किल हो गया। वहीं शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे 220 केवी उपकेंद्र मीतई पर बंदरों की उछलकूद से ट्रांसफॉर्मर की 132 केवी बसवार का आइसुलेटर फट गया। करीब दो घंटे तक शहर की बिजली गुल रही। इसके बाद कंट्रोल ने भी आंख दिखाईं और दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक शहर की बिजली को गुल करा दिया। पूरे दिन लोग बिन बिजली बेहद परेशान रहे। टीटीजेड इलाकों में भी छह घंटे की कटौती से हाहाकार मचा रहा। एसडीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कंट्रोल के आदेश पर ही पारेषण खंड से कटौती की जा रही है।